फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: शेफाली जरीवाला से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक, शो के इन प्रतिभागियों ने दुनिया को कहा अलविदा

Sun, 06 Sep 2026 05:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि बिग बॉस के पिछले 19 सीजन का हिस्सा बने उन प्रतिभागियों के बारे में, जो अब हमारे बीच नहीं हैं। इस लिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला जैसे अभिनेता से लेकर राजू श्रीवास्तव जैसे मशहूर कॉमेडियन तक के नाम शामिल हैं। देखें एक नजर...
विज्ञापन
1 of 9
बिग बॉस के प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
'बिग बॉस 20' आज से स्ट्रीम होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान होंगे। फैंस को बेसब्री से इस शो के प्रीमियर का इंतजार है। इससे पहले इस शो के 19 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। शो के सभी सीजन में कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया था। इन प्रतिभागियों में से कइयों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। किसी का निधन बीमारी की वजह से हुआ तो किसी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

2 of 9
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम @realsidharthshukla
सिद्धार्थ शुक्ला
अभिनेता, मॉडल और टीवी शो होस्ट सिद्धार्थ शुक्ला ‘बिग बॉस 13’ के विजेता थे। वह 'बाबुल का आंगन छूटे ना', 'बालिका वधू' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' का हिस्सा रह चुके हैं। 2 सितंबर 2021 को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 40 साल के थे।
विज्ञापन

3 of 9
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम
शेफाली जरीवाला
'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला ‘बिग बॉस 13’ की प्रतिभागी थीं। वह फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में नजर आईं। इसके अलावा वह शो 'नच बलिए 5' और 'नच बलिए 7' का हिस्सा रहीं। उन्होंने सीरीज 'बेबी कम ना' में अभिनय किया। कार्डियक अरेस्ट की वजह से जून 2025 में उनका निधन हो गया। वह 42 वर्ष की थीं।

4 of 9
राजू श्रीवास्तव - फोटो : यूट्यूब
राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव कभी कॉमेडी की दुनिया का सबसे बड़ा नाम थे। वह शो 'बिग बॉस 3' के अलावा 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' और 'कॉमेडी सर्कस' का हिस्सा थे। उन्होंने 'मैने प्यार किया', 'बांजी' और 'बॉम्बे टू गोवा' जैसी 30 फिल्मों में अभिनय किया। 21 सितंबर 2022 को कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

5 of 9
सोनाली फोगाट - फोटो : एएनआई
सोनाली फोगाट
राजनेता और ‘बिग बॉस 14’ की कंटेस्टेंट रहीं सोनाली फोगाट कभी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं। उन्होंने हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग करके अपने करियर की शुरुआत की। अगस्त 2022 में गोवा में अचानक उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

6 of 9
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
प्रत्युषा बनर्जी
प्रत्युषा बनर्जी ‘बिग बॉस 7' का हिस्सा रहीं। अभिनेत्री‘बालिका वधू’, 'झलक दिखला जा', 'ससुराल सिमर का' और 'हम हैं ना' जैसे शो में नजर आईं। अपनी अदाकारी से उन्होंने काफी नाम कमाया। 1 अप्रैल 2016 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मात्र 24 साल की उम्र में उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

7 of 9
स्वामी ओम - फोटो : सोशल मीडिया
स्वामी ओम
स्वामी ओम ‘बिग बॉस 10’ के सबसे विवादित प्रतिभागियों में से एक थे। 'बिग बॉस' के दौरान और निकलने के बाद उन्होंने कई विवादित बयान दिए। इसकी वजह से वह चर्चा में रहे। वह खुद को आध्यात्मिक गुरु कहते थे। लंबी बीमारी के बाद फरवरी 2021 में उनका निधन हो गया। वह कोविड-19 की चपेट में आए थे।

8 of 9
जेड गुड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
जेड गुडी
जेड गुड़ी ने 2002 में ब्रिटिश रियलिटी शो 'बिग ब्रदर यूके 3' से अपने करियर की शुरुआत की। 2007 में वह 'सेलिब्रिटी बिग ब्रदर' का हिस्सा बनीं। 2008 में वह ‘बिग बॉस 2’ में नजर आईं। साल 2009 में कैंसर के कारण उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

9 of 9
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
कब से शुरू होगा बिग बॉस?
  • सलमान खान 'बिग बॉस' के 20वें सीजन के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं।
  • इस हिंदी रियलिटी शो का प्रीमियर 6 सितंबर को होना है।
  • शो रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स पर देखा जा सकता है। 
  • इसमें माही विज, अर्शिफा खान, ईशा रिखी, रिया अहीर, काजी तौकीर और कनिका मान नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें