Box Office Collection: अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'द वन' भी बीते कुछ दिनों से थिएटर्स में बनी हुई है। जानिए इन दोनों फिल्मों का आज मंगलवार का कलेक्शन।
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में अपना दबदबा जमाने की कोशिश कर रही हैं। 2 अक्तूबर को रिलीज हुई 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। वहीं जानिए फिल्म 'द वन' के क्या हाल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
दृश्यम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ के पार 'दृश्यम 3'
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार शुरुआत की है। फिल्म ने वीकएंड का भी जमकर फायदा उठाया। पहले दिन इस फिल्म ने 62 करोड़, दूसरे दिन 53.50, तीसरे दिन 61 करोड़, तो वहीं चौथे दिन 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। आज मंगलवार को इसने खबर लिखे जाने तक 12.47 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 209.97 करोड़ हो गया है। फिल्म ने महज 5 दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 4
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट'
- फोटो : अमर उजाला
'द वन' की गिरी कमाई
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं।
केवल 12 ही दिनों में इस फिल्म की कमाई ठंडे बस्ते में जा चुकी है।
फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है।
आज मंगलवार को इसने खबर लिखे जाने तक 93 लाख की कमाई की है।
इन फिल्मों से है टक्कर
ये दोनों ही फिल्में हाल ही में रिलीज हुई हैं। इनके साथ साउथ स्टार नानी की फिल्म पैराडाइज भी रिलीज हुई थी, जो फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमा रही है। फिल्म ने 13 दिनों में 116.95 करोड़ की कुल कमाई कर ली है। इसके अलावा फिल्म 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' भी थिएटर्स में जमी हुई है।
देर रात तक इन फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में और बढ़ोतरी हो सकती है।