फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून ट्रिपल मर्डर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई बर्बरता, तीनों के छाती और पेट में हैं 30 से ज्यादा घाव

Wed, 07 Oct 2026 11:08 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादून के रायपुर में एक प्लंबर ने बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की की पेचकस से वार कर हत्या कर दी। बुधवार को तीनों शवों का कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में ट्रिपल मर्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती और घरेलू सहायिका की हत्या में आरोपी प्लंबर राजकुमार ने किस बर्बरता से वारदात को अंजाम दिया, इसका अंदाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। तीनों मृतकों के शरीर पर 30 से अधिक गहरे घाव मिले हैं। छाती और पेट पर किए गए कई वार करीब चार इंच तक गहरे थे। अत्यधिक रक्तस्राव और मल्टीपल इंजरी को मौत का कारण माना गया है।

बुधवार को तीनों शवों का कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों को मृतक रमेश कपूर (80), उनकी पत्नी रजनी कपूर (75) और तिलया देवी उर्फ शीला (48) के शरीर पर पेचकस से किए गए कई वार मिले।

UK Big News: मतदाता बनाने का अभियान शुरू, सीएम धामी की बड़ी घोषणा, अबू धाबी में युवक लापता, बच्ची से दुष्कर्म
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
देहरादून में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबसे अधिक घाव रमेश कपूर के शरीर पर पाए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी का सबसे पहले रमेश कपूर से ही पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने उन पर लगातार पेचकस से हमला कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून में हत्या के बाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रमेश कपूर पर हमला होते देख उनकी पत्नी रजनी कपूर ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें भी निशाना बना लिया। इसी दौरान पड़ोस के घर में काम कर रही तिलया देवी उर्फ शीला चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची। उसने बुजुर्ग दंपती को बचाने के लिए आरोपी का विरोध किया, लेकिन राजकुमार ने उस पर भी पेचकस से कई वार कर दिए। उसके पेट में भी गहरा घाव मिला।

4 of 5
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी घर से निकलकर भागने लगा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पेचकस व एक सोने की चेन बरामद की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने वारदात की भयावहता और आरोपी के लगातार किए गए हमलों की गंभीरता को भी सामने ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देहरादून ट्रिपल मर्डर की घटना से परेशान लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विष्णुलोक कॉलोनी की घटना के तीनों मृतकों का कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ है। पीएम रिपोर्ट में तीनों मृतकों के शरीर पर कई जगह चोटों का जिक्र है। मामले की जांच कर रही टीमें रिपोर्ट्स का अध्ययन कर रही हैं। पूरे प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई गतिमान है। - जया बलोनी, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें