फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में 2026 को मानव इतिहास का सबसे भयानक साल बताया था। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में कहा था कि साल 2026 में तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। यह युद्ध दुनिया के लिए बेहद खतरनाक और विनाशकारी हो सकता है। उन्होंने यह भी आशंका जताई थी कि धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर हिंसा भड़केगी। अब कहा जा रहा है कि नास्त्रेदमस की दो बड़ी भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी है। आइए जानते हैं कि आखिर किन भविष्यवाणियों के सच होने का दावा किया जा रहा है?
समुद्री मार्गों पर तनाव बढ़ सकता है
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में कहा था कि युद्ध का असर समुद्री मार्गों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा था किसी एक देश की गलती की वजह से समुद्री मार्गों पर तनाव बढ़ सकता है। होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाला दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण और रणनीतिक समुद्री मार्ग है। अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के कारण यह मार्ग प्रभावित हुआ है, जिसके कारण पूरी दुनिया में तेल का संकट छाया है।