फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल, मोदी, योगी और प्रियंका पिचकारी की धूम, चाइना पिचकारी की मांग कम

Tue, 19 Mar 2019 05:01 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही होली के बाजार में 'सियासी रंग' की चमक बढ़ गई है। 21 मार्च को रंगों का त्योहार होली है। इस बार होली पर चुनावी असर साफ दिखाई दे रहा है। बाजारों में पिचकारी, रंग और गुलाल की खरीदारी बढ़ गई है। मोदी और राहुल गांधी की चुनावी लड़ाई इन दिनों होली के त्योहार की रंगत में भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

सर्जिकल एयर स्ट्राइक की पिचकारियां भी बाजार में

2 of 12
- फोटो : Social Media
दुकानों पर पुलवामा आतंकी हमले के बाद आतंकी कैंपों पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक की पिचकारियों ने भी कब्जा जमा रखा है। हर तरफ दुकानों पर राफेल पिचकारी, AK47 पिचकारी, टैंक पिचकारी और प्रेशर पिचकारी की बहार है।
विज्ञापन

मलिंगा के बालों वाली कैप लोगों की पहली पसंद

3 of 12
- फोटो : You Tube
राफेल विमान को लेकर पिचकारी, एके 47 राइफल टैंक बम के रूप में कलर बैलून जो एक साथ फूटते हैं, साथ ही वर्ल्ड कप क्रिकेट और आईपीएल का बुखार भी चरम पर है। इसमें श्रीलंका के प्रसिद्ध खिलाड़ी मलिंगा के बालों की कैप भी लोगों में खासी पसंद की जा रही है।

प्रियंका पिचकारी आ जाने से राहुल पिचकारी की चमक पड़ी फीकी

4 of 12
- फोटो : Social Media
बाजारों में नेताओं के नाम से पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बाजार में मोदी, योगी के साथ-साथ प्रियंका गांधी की भी पिचकारियों की काफी मांग है। बच्चों को मोदी, योगी और प्रियंका के नाम की पिचकारी बहुत पसंद आ रही हैं। गुलाल में भगवा रंग ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दुकानदार बता रहे हैं कि इस बार प्रियंका के आ जाने से बाजार में राहुल पिचकारी की कुछ कम मांग है। 
विज्ञापन

भगवा गुलाल का भौकाल

5 of 12
- फोटो : Social Media
इस बार बाजार में हर्बल गुलाल के साथ ऑर्गेनिक गुलाल भी बिक रहा है जिसकी काफी मांग है। दुकानदारों का कहना है कि भगवा रंग के गुलाल की ज्यादा मांग के कारण थोड़ी कमी हो रही है। 
विज्ञापन

गुब्बारों पर भी राजनीतिक हस्तियों का कब्जा

6 of 12
रंग के थोक कारोबारियों का कहना है कि चुनाव को देखते हुए बाजार में मोदी-योगी और प्रियंका गांधी के नाम की वाटर टैंक वाली पिचकारी आई हैं। मोदी पिचकारी हाथों-हाथ बिक रही है। जिसकी कीमत 50 से 500 रुपये तक हैं, वहीं मुखौटों में मोदी-योगी की ज्यादा मांग है। गुब्बारों पर भी राजनीतिक हस्तियों का कब्जा है। बताया जा रहा है कि इस बार बाजार में चाइनीज पिचकारियों को कम पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

रंग-बिरंगे विग की डिमांड

7 of 12
- फोटो : Social Media
होली के बाजार में रंग-बिरंगी विग की भी अच्छी डिमांड है। इसके अलावा नकली दाढ़ी-मूछ भी पसंद की जा रही हैं। होली में सबसे अलग दिखने के लिए युवा विग को ज्यादा पसंद करते हैं।

अब चेहरा खराब न करने वाले रंग की डिमांड

8 of 12
- फोटो : Social Media
हवा में उड़ता गुलाल और रंगबिरंगे चेहरे किसे अच्छे नहीं लगते, लेकिन सबसे मुश्किल होता है गुलाल रखना और उसे उड़ाना। बाजार ने अब इसकी समस्या भी दूर कर दी है। बाजार में पहली बार ऐसा सिलेंडर आया है, जिससे एक घंटे तक लगातार गुलाल उड़ाया जा सकता है। अब लोग पक्के रंग की बजाए ब्रांडेड रंगों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 

गुलाल भरी पिचकारी

9 of 12
गुलाल - फोटो : Wikipedia
बच्चे पिचकारी के लिए मचलते हैं, लेकिन बहुत से लोग रंग की जगह सिर्फ गुलाल से होली खेलना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए बाजार में इस बार गुलाल वाली पिचकारी आई है। प्रेशर से इस पिचकारी से पांच मीटर तक गुलाल फेंका जा सकता है।

कोहरे की तरह उड़ेगा रंगीन धुआं

10 of 12
Pichkari - फोटो : Social Media
बाजार में बच्चों को आकर्षित करने के लिए फॉग कलर भी आया है। इसे दीपावली पर चलाए जाने वाले अनार की तरह चलाया जाएगा। इससे रंगीन धुआं निकलेगा।

स्प्रे की मांग सबसे ज्यादा

11 of 12
- फोटो : Social Media
होली के मौके पर स्प्रे किए जाने वाले रंग की मांग सबसे ज्यादा बढ़ रही है। इसके साथ ही बच्चे स्प्रे से निकलने वाले रंगीन फोम के डिब्बे भी बहुत पसंद करते हैं, इसलिए इनकी भी अच्छी मांग है।
विज्ञापन

खुशबूदार गुलाल महकाएगा

12 of 12
सांकेतिक चित्र
होली पर गुलाल भी बहुत तरह से आ रहा है। सादे गुलाल के अलावा खुशबूदार गुलाल के पैकेट भी आ गए हैं। हालांकि इनकी कीमत सामान्य गुलाल के मुकाबले अधिक है। बाजार में इस बार अच्छी बिक्री हो रही है। लोग पक्के रंग से ज्यादा गुलाल पसंद कर रहे हैं। इसलिए बाजार में भी गुलाल को कई तरह से लाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें