फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2026 एमजी हेक्टर स्टॉर्म सीरीज हुई लॉन्च: कितनी है ब्लैकस्टॉर्म और स्नोस्टॉर्म की कीमत? जानें फीचर्स-खासियतें

Wed, 07 Oct 2026 07:30 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

JSW MG Motor India ने भारतीय बाजार में 2026 MG Hector Storm Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Hector Blackstorm और Hector Snowstorm शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 4
2026 MG Hector Storm Series - फोटो : Amar Ujala

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी लोकप्रिय SUV का नया अवतार 2026 एमजी हेक्टर स्टॉर्म सीरीज (2026 MG Hector Storm Series) लॉन्च कर दिया है। इस स्पेशल सीरीज के तहत दो नए वेरिएंट्स- हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म (Hector Blackstorm) और हेक्टर स्नोस्टॉर्म (Hector Snowstorm) उतारे गए हैं। 

  • शुरुआती कीमत: दोनों ही स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपये रखी गई है।

  • सीटिंग लेआउट: यह स्पेशल एडिशन केवल 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इसमें 7-सीटर का विकल्प नहीं मिलता है। 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
2026 MG Hector Blackstorm - फोटो : JSW MG Motor India

Blackstorm और Snowstorm के एक्सटीरियर डिजाइन में क्या अंतर और खासियतें हैं?

कंपनी ने दोनों गाड़ियों को अलग और प्रीमियम डार्क थीम देने के लिए एक्सटीरियर में कई बदलाव किए हैं:
  • कलर स्कीम: Blackstorm को ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर लुक दिया गया है। जबकि Snowstorm में ब्लैक रूफ के साथ पर्ल व्हाइट (Pearl White) बॉडी मिलती है।
  • फ्रंट ग्रिल और व्हील्स: दोनों मॉडल्स में नई ऑल-ब्लैक Storm Hex ग्रिल, नए फ्रंट और रियर बम्पर गार्निश और लाल ब्रेक कैलिपर्स के साथ Aura Storm Blade अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
  • डार्क एलिमेंट्स: कार में MG लोगो, स्किड प्लेट्स, टेलगेट एक्सेंट्स और बॉडी-साइड क्लैडिंग पर डार्क क्रोम ट्रीटमेंट मिलता है। इसके अलावा पियानो-ब्लैक रूफ रेल्स, पियानो-ब्लैक बेजल्स वाले LED हेडलाइट्स और स्मोक्ड कनेक्टेड टेल लैम्प्स शामिल हैं।
  • फ्री एक्सेसरी पैकेज (Storm Series Package): डीलरशिप स्तर पर लगने वाले स्टॉर्म सीरीज पैकेज में विशेष बैजिंग (Blackstorm/Snowstorm), रेड टेलगेट एक्सीडेंट, रेड-अकेंटेड फॉग लैंप आई शैडो, ORVM प्रोटेक्टर्स और साइडस्टेप बोर्ड शामिल हैं। खास बात यह है कि पिछली जनरेशन में चार्ज किया जाने वाला यह पैकेज अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दिया जा रहा है।

 

विज्ञापन

3 of 4
MG Hector Interior - फोटो : JSW MG Motor India

केबिन इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स में क्या कुछ मिलता है?

अंदर की तरफ, दोनों स्पेशल एडिशन को ऑल-ब्लैक स्पोर्टी और लग्जरी थीम दी गई है:
  • इंटीरियर थीम: इसमें निम्बस ब्लैक (Nimbus Black) इंटीरियर थीम के साथ ऑल-ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है।
  • स्पेशल टच: फ्रंट हेडरेस्ट्स पर Blackstorm या Snowstorm की एम्बॉसिंग मिलती है। जबकि स्टीयरिंग व्हील को गनमेटल फिनिश वाले लेदर रैप के साथ सजाया गया है।
  • टेक और कम्फर्ट फीचर्स: हेक्टर के टॉप वेरिएंट्स पर आधारित होने के कारण इसमें 14-इंच का पोर्ट्रेट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का फुल-डिजिटल LCD क्लस्टर, डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, 8-कलर एम्ब्रिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट और रेन-सेंसिंग वाइपर्स मिलते हैं।
  • सुरक्षा फीचर्स: सुरक्षा के लिए व्हील व्यू के साथ 360-डिग्री HD कैमरा, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
2026 MG Hector Snowstorm - फोटो : JSW MG Motor India

इंजन और ट्रांसमिशन का कौन सा विकल्प दिया गया है?

MG हेक्टर स्टॉर्म सीरीज में केवल पेट्रोल और ऑटोमैटिक का कॉम्बिनेशन दिया गया है:
  • इंजन: 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन।
  • पावर और टॉर्क: यह इंजन 143 hp की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
  • गियरबॉक्स: यह सीरीज केवल CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें