फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग

Sat, 31 Oct 2026 11:33 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Rashifal (02 to 08 November 2026): नवंबर का पहला सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 02 से 08 नवंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 02 से 08 नवंबर 2026 - फोटो : AI
Weekly Horoscope 02 to 08 November 2026: नवंबर का पहला सप्ताह 02 से 08 नवंबर तक रहने वाला है, जो ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल के साथ दिवाली के प्रमुख पर्वों का भी विशेष महत्व रहेगा। 5 नवंबर को रमा एकादशी, 6 नवंबर को धनतेरस और 7 नवंबर को काली चौदस मनाई जाएगी। वहीं, 8 नवंबर को दिवाली और मां लक्ष्मी की पूजा का पर्व पड़ रहा है। इन त्योहारों के बीच ग्रहों की स्थिति का प्रभाव करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है।

ग्रहों की बात करें तो गुरु सिंह राशि में, सूर्य तुला राशि में और मंगल कर्क राशि में रहेंगे। बुध और शनि वक्री अवस्था में संचरण करेंगे। वहीं, 6 नवंबर को शुक्र के कन्या राशि में वक्री प्रवेश को भी सप्ताह का महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव माना जा रहा है। ऐसे में यह सप्ताह धार्मिक गतिविधियों, खरीदारी, आर्थिक योजनाओं और रिश्तों से जुड़े मामलों के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। आइए जानते हैं, 2 से 8 नवंबर 2026 का सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने का पहला सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में सकारात्मक संभावनाएं बनेंगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके कामकाज से प्रसन्न होकर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में मिली अहम जिम्मेदारी आपका ओहदा और परेशानी दोनों बढ़ाने का कारण बन सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश आदि करने में सावधानी बरतें। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें और किसी भी मसले को बड़ी सूझबूझ से हल करें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना साकार हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई-लिखाई से मन उचट सकता है। इस सप्ताह आपको माता-पिता की ओर से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी विषम स्थिति में अपने से बड़ों का अनादर करने की गलती न करें और अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखें। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें और अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
 
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। ध्यान रहे कि आपकी एक छोटी सी भूल आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। ऐसे में करियर हो या फिर कारोबार नियमों की अवहेलना न करें तथा प्रत्येक कार्य को खूब सावधानी के साथ करें। इस सप्ताह कार्य विशेष से जुड़े निर्णय को जल्दबाजी में या फिर भावनाओं में बहकर लेने की गलती करने से बचना होगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहना होगा क्योंकि वे आपकी छवि को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। साथ ही साथ अपने कार्य को समय पर सही तरीके से पूरा करने की चुनौती भी आप पर रहेगी, अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार बन सकते हैं। इस सप्ताह इष्टमित्रों का व्यवहार सहयोगात्मक और सकारात्मक नहीं रहने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। इस हफ्ते परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद बना रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। लव पार्टनर के साथ मेल-मिलाप में मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ सुख, सहयोग आदि में कमी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
 

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ एवं सफल कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर होने चाहिए। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। इस हफ्ते आप अपने बुद्धि और चातुर्य के बल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में सत्ता-सरकार से जुड़े अटके कार्य पूरे होंगे। मुकदमे और शत्रुओं से संबंधित मामले में अनुकूलता आएगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपसी सहमति से समाप्त हो सकते हैं। यदि आप व्यवसायी हैं तो इस सप्ताह अटके हुए धन की प्राप्ति और ऋण चुकाने की स्थितियां बनेंगी।

सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। इस हफ्ते भाई-बहनों के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी रुचि गीत-संगीत, कला आदि में जगेगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा अपनी पढ़ाई-लिखाई में रुचि लेगा और उसकी मेहनत भी रंग लाएगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। पति-पत्नी के बीच स्नेह और आपसी विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
 
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन सुखमय बीतने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अति लाभदायक रहने वाला है। आप बाजार में आई तेजी का पूरा लाभ उठाने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से अटकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए हफ्ता सुखद बीतने वाला है। कार्यक्षेत्र में बॉस की पूरी कृपा बरसेगी और सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा।

सप्ताह के मध्य में अचानक से कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों का विस्तार करने वाली साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मंगल कार्य संभव है। तीज-त्योहार के चलते उत्सव का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। मेल-मिलाप में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी की विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। संतति के अभिलाषी व्यक्ति को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और श्री कृष्ण स्तोत्र का पाठ करें।
 
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही सुख-शांति कारक साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में इस सप्ताह खासा सुधार होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा लाभ होगा। इस सप्ताह आप किसी लाभप्रद योजना में धन निवेश कर सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी।

सप्ताह के पूर्वार्ध में बहुप्रतीक्षित वस्तु की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्नान या विभागीय परिवर्तन शुभ साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी कार्य विशेष की शुरुआत करने के लिए प्रयासरत थे तो इस हफ्ते उसका श्रीगणेश हो सकता है। कुल मिलाकर आप अपनी बुद्धि एवं कौशल से अपनी स्थिति को सुधारने में कामयाब हो जाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में किये गये प्रयास सफल होंगे।

विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा की दिशा में प्रयास सफल होंगे। इस सप्ताह आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी श्रद्धा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ के आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर का व्यवहार सकारात्मक रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य की पूजा में सूर्याष्टकं का पाठ करें।
 
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जायेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय करियर-कारोबार की दृष्टि से थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकती है। इस दौरान सेहत और संबंध से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। कन्या राशि के नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे भरोसे अपने महत्वपूर्ण कार्य को छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए, अन्यथा बनता काम भी बिगड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा में परेशानियां उठानी पड़ सकती है।

इस सप्ताह आपको खर्च विशेष को लेकर आर्थिक चिंताएं बनी रहेंगी। इस हफ्ते किसी भी प्रकार का नवीन पूंजी निवेश करने से यथासंभव बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा राहत भरा रहेगा। इस दौरान पूर्व में चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर वे राहत महसूस करेंगे। प्रेम संबंध में भावनाओं में बहकर गलतियां करने से बचें। यदि आप बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए ऐसा कर पाने में कामयाब रहते हैं तो आप बेवजह की परेशानियों से बचते हुए विपरीत स्थितियों को भी अपने अनुकूल बना लेंगे।

उपाय: भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछेक बड़े बदलाव होने की संभावना बनी रहेगी। यह बदलाव आपके लिए कुछ हद तक अनुकूल तो कुछ चीजों को लेकर प्रतिकूल साबित हो सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारी वर्ग के साथ तनाव बना रह सकता है। इस दौरान न सिर्फ कर्म क्षेत्र से जुड़ी बल्कि पारिवारिक समस्या भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह जल्दबाजी में किसी बड़े कारोबारी निर्णय को लेने से बचना चाहिए। किसी नये व्यवसाय में हाथ डालने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं कहा जाएगा।

तुला राशि के जातकों शेयर, सट्टा, लॉटरी और जुआ आदि से दूरी बनाए रखना चाहिए अन्यथा हानि होने की आशंका रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा राहत भरा रहेगा। इस दौरान इष्टमित्रों अथवा भाई-बहन आपकी समस्याओं को बहुत तक दूर करने में मददगार साबित होंगे। विद्यार्थी वर्ग को मनचाही सफलता को प्राप्त करने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंध में मर्यादा बनाए रखें।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
 

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों किसी कार्य विशेष को लेकर असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत से आपके सिर पर घरेलू एवं कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। इस हफ्ते घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी रहेगा, क्योंकि आपकी बात से ही बात बनेगी और बिगड़ेगी भी।

व्यवसाय से जुड़े वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध में सामान्य लाभ की प्राप्ति होगी, लेकिन उत्तरार्ध में मंदी से जूझना पड़ सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें और अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा करने की भूल न करें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को आलस्य और अभिमान से बचते हुए अपने कार्य समयबद्ध तरीके से करने होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद बना रह सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें।
 

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके प्रभावी लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति एवं सफलता प्राप्त होगी।

सप्ताह की शुरुआत में कार्य विशेष को लेकर की गई यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष की कृपा आप पर बरसेगी। धनु राशि के जातकों का मन इस सप्ताह धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में खूब रमेगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन आदि क्रय करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति संभव है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस हफ्ते आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। बाजार में आई तेजी का आप पूरी तरह से लाभ उठाने में सफल साबित होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर, एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए उसका आदर करेंगे। संतान पक्ष से सहयोग की प्राप्ति होगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करके 'ॐ नमो नारायणाय' मंत्र का जप करें। गुरुवार के दिन पीले फल और चने की दाल आदि का दान करें।
 

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अपने कार्यों में लापरवाही और नियम-कानून का उल्लंघन करने से बचना चाहिए अन्यथा धन हानि के साथ मानहानि की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आजीविका में संघर्ष के बाद ही लाभ की प्राप्ति हो पाएगी। इस दौरान आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक क्रियाकलापों में लगेगा।

मकर राशि के जातकों को अपने रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए स्वजनों की भावनाओं की कद्र करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वयं की सेहत के साथ जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान आपका कामकाज की अधिकता के चलते शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। सेहत संबंधी दिक्कतों को भूलकर भी इग्नोर न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम प्रसंग में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिससे लव पार्टनर के प्रति आपका दुराव या फिर कहें लगाव कम हो सकता है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा एवं श्री संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
 

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपेक्षाकृत किस्मत का कुछ कम साथ मिल पाएगा। ऐसे में इस राशि के जातकों अपने कार्यों को समय से पूरा करने तथा मनचाहा लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम पाने के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा मेहनत करनी होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश आदि करने में सावधानी रखनी होगी।

इस सप्ताह आपको किसी दूसरे व्यक्ति के बहकावे में आने से बचना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर तनातनी होने की आशंका रहेगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चन आ सकती हैं। सप्ताह के आरंभ में भले ही आपको कार्य विशेष आदि को लेकर कुछेक परेशानी मिले, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके शुभचिंतक और आत्मीय जन उन कष्टों से राहत दिलाने का कार्य करेंगे। जीवन के कठिन समय में आपको अपने पिता की तरफ से पूर्ण सहयोग और समर्थन मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को अपने समय का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए। प्रेम प्रसंग को लेकर आपका मन दुविधा में रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करके "श्री शिवाय नमस्तुभ्यं" मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जाप करें।
 
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्य विशेष के लिए लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर अचानक निकलना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में जीवनसाथी की खराब सेहत और उससे दूरी होने के कारण मन चिंतित रहेगा।

इस सप्ताह आपके विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने के लिए षड्यंत्र रच सकते हैं, जिसके कारण आपको थोड़ी-बहुत परेशानियां झेलनी पड़ सकती है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक वे अपने ही बुने जाल में फंस जाएंगे, जिसका आपको फायदा मिलेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह अपने फैसले बहुत सूझबूझ के साथ लेने की आवश्यकता रहेगी। बाजार में फंसे धन को निकालने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना होगा। पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को अपने साझेदारों से लाभ तो होगा, लेकिन किसी बात को लेकर तनाव भी बना रहेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने कार्यों को सिद्ध करने के लिए श्रमिक वर्ग के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग अचानक से अपने अध्ययन के प्रति उदासीन हो सकता है। उसके भीतर एकाग्रता की कमी रहेगी। लव पार्टनर के बदले व्यवहार से मन दुखी रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करते हुए मधुराष्टकम् का पाठ करें।

गजकेसरी योग 2026: 2 नवंबर को गुरु-चंद्रमा की युति से इन 4 राशियों को मिल सकता है धन और करियर में लाभ
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें