फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय और कर्मफलदाता शनि बदलेंगे अपनी चाल, जानें कर्क, सिंह और कन्या राशि पर कैसा होगा असर

Wed, 30 Sep 2026 11:04 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

न्याय और कर्मफलदाता शनि 9 अक्तूबर 2026 को मीन राशि में वक्री अवस्था में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं इससे कर्क, सिंह और कन्या राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव।
विज्ञापन
1 of 4
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
शनि को ज्योतिष में न्याय, अनुशासन और कर्मफलदाता माना गया है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह होते हैं, जो एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं।  वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 9 अक्टूबर 2026 को अपने ही नक्षत्र में यानी उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि शनि अभी मीन राशि में वक्री हैं और रेवती नक्षत्र के पहले चरण में विचरण कर रहे हैं, जो 9 अक्तूबर को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में वक्री होंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर से कर्क, सिंह और कन्या राशि पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव
9 अक्तूबर 2026 को जब शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो कर्क राशि वालों के के भाग्य में व्रकी अवस्था में रहते हुए गोचर करेंगे। जिससे इस राशि वालों के लिए मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा। आय में जहां एक तरफ इस राशि के जातकों इजाफा होगा तो वहीं दूसरी तरफ खर्चों में वृद्धि हो सकती है। निवेश के मामलों में आपको संभल कर रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के अवसरों में वृद्धि होगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव
शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से यह आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे जिससे आपको अचानक से धन लाभ या फिर कोई अच्छी डील भी हो सकती है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। वहीं कुछ मामलों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन कर्ज और वाद-विवादों में वृद्धि हो सकती है। वाहन संबंधी मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, न्याय और कर्मफलदाता शनि आपके सप्तम भाव में गोचर करने वाले हैं जिससे आने वाले दिनों में आपके साझेदारी, रिश्तों, व्यापार और दूसरे मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। लेन-देन के मामले में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। इस दौरान आप आजादी से काम करने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। 
 

अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल

बुध वक्री 2026: अक्तूबर में इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, व्यापार, कामकाज और सेहत को लेकर रहें सावधान

शारदीय नवरात्रि में इन 3 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, तरक्की से लेकर विदेश यात्रा तक के बनेंगे योग

ग्रह-गोचर 2026: अक्तूबर में बदलेगी कई ग्रहों की चाल, ये 4 राशियां होंगी मालामाल और इनकी बदलेगी किस्मत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें