ज्योतिष में नवपंचम योग को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 4 सितंबर को शुक्र और मंगल के कोणीय स्थिति से नवपंचम राजयोग बनने वाला है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों के लिए करियर-कारोबार, धन और आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिल सकता है। कुछ राशि वालों के लिए करियर-कारोबार, धन और सेहत के लिहाज से बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। दरअसल ज्योतिष में जो दो ग्रह एक-दूसरे से पंचम और नवम भाव में स्थिति होकर संबंध बनाते हैं तो इसे नवपंचम योग कहते हैं। आइए जानते हैं इस नवपंचम राजयोग से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।