फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: हादसे के बाद राजवाड़ा चौक से सिटी बसें हुई गायब, तोड़फोड़ करने वालों पर एफआईआर

Mon, 28 Sep 2026 01:04 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के राजवाड़ा चौक पर रविवार को हुए सिटी बस हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। चालक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि हादसा ब्रेक फेल होने से नहीं, बल्कि हड़बड़ी में एक्सीलेटर दबने से हुआ था।
विज्ञापन
राजवाड़ा पर बस हादसा - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के राजवाड़ा चौक पर रविवार को हुए हादसे के बाद सिटी बस का स्टैंड सोमवार को खाली रहा। मंगलवार को यहां सिटी बसें नहीं आईं। उधर, देर रात हादसे के शिकार एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके सिर और सीने में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने बस में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

 

राजवाड़ा चौक के स्टैंड पर ट्रैफिक विभाग ने पीएम और सीएम बस सेवा की बसों को पार्क करने की अनुमति दी थी। रविवार को जब हादसा हुआ, तब भी वहां चार बसें खड़ी थीं, लेकिन सोमवार सुबह से राजवाड़ा पर बसें नजर नहीं आईं। अफसरों ने राजवाड़ा चौक को नो बस जोन  करने की तैयारी की है। राजवाड़ा पैलेस के सामने रिक्शे भी प्रतिबंधित किए गए थे, लेकिन नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। अभी भी कई रिक्शे पैलेस के सामने खड़े रहते हैं।

 

तीन लोगों पर एफआईआर

 

हादसे के बाद बस में तोड़फोड़ करने वाले तीन लोगों पर एमजी रोड पुलिस ने सुपरवाइजर तशील की शिकायत पर केस दर्ज किया है। अभिषेक ठाकुर, विजय यादव और पंकज पर भीड़ को उकसाने और बसों में तोड़फोड़ करने का आरोप है।

 

ब्रेक फेल नहीं हुए, एक्सीलेटर दब गया

 

पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ड्राइवर से पूछताछ की। उसने बताया कि बस के ब्रेक फेल नहीं हुए थे, बल्कि ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दब गया था। दरअसल हैंडब्रेक नहीं लगाने से बस ढलान पर चलने लगी थी। हड़बड़ी में ड्राइवर ने ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर पर पैर रख दिया और हादसा हो गया। उधर, हादसे के शिकार जितेंद्र शर्मा की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें