फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता, कमरे में मिले खत से सनसनी, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 21 Oct 2026 09:42 AM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में 10 दिन से लापता कैटरिंग कारोबारी अमर अग्रवाल के मामले में परिवार ने पैसों के लेनदेन और धमकियों की आशंका जताई है। कमरे से मिले पत्र में पांच लोगों के नाम होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
दस दिन से लापता कैटरिंग कारोबारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाले कैटरिंग कारोबारी अमर अग्रवाल के पिछले 10 दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। अमर के घर से अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसके कमरे से एक पत्र मिला, जिसमें पांच लोगों के नाम लिखे होने की बात सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि अमर ने कैटरिंग का व्यवसाय चलाने के लिए इन लोगों से ब्याज पर पैसे लिए थे और रकम कई गुना लौटाने के बावजूद उसे लगातार धमकाया जा रहा था। 

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक अमर ने कैटरिंग का काम करने के लिए धर्मेश यादव, विजय चंदेल, आनंद और रवि पवार सहित अन्य लोगों से ब्याज पर रकम ली थी। आरोप है कि अमर इन लोगों को मूल रकम से कई गुना अधिक पैसा लौटा चुका था लेकिन इसके बावजूद उससे लगातार और पैसों की मांग की जा रही थी। इतना ही नहीं उसे डराया-धमकाया जा रहा था और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं। 

ये भी पढ़ें: Indore: जिस मैदान पर हुई थी छात्रों की गूंज, वो अब नहीं मिलेगा किराए पर, प्लाॅट काट रहा आईडीए
विज्ञापन


परिजनों का यह भी आरोप है कि धर्मेश यादव ने अमर की लाखों रुपये कीमत की कार अपने पास रख ली थी। अमर के कमरे से पत्र मिलने के बाद परिजन पूरे मामले की शिकायत लेकर अन्नपूर्णा थाने पहुंचे। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया है लेकिन जिन लोगों पर अमर को धमकाने और लगातार पैसों की मांग करने के आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन


परिजनों ने आशंका जताई है कि अमर के लापता होने के पीछे पैसों के लेनदेन और धमकियों का मामला हो सकता है। उन्हें डर है कि कहीं अमर का अपहरण कर उसके साथ कोई अनहोनी तो नहीं की गई। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाए। फिलहाल अमर अग्रवाल के लापता होने से परिवार परेशान है और पिछले 10 दिनों से उसकी तलाश कर रहा है। अब परिजनों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द अमर का पता लगाए और मामले में सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच करे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें