फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई; जुलूस निकालते ही निकली हेकड़ी

Wed, 21 Oct 2026 09:37 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के हबीबगंज थाने में ऑटो पार्किंग विवाद को लेकर निगरानीशुदा बदमाश अभिषेक राय उर्फ लड्डू अपने साथियों के साथ पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कर लड्डू को गिरफ्तार किया और जुलूस निकाला।

 

विज्ञापन
पुलिस ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑटो पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हबीबगंज थाने में हंगामे में बदल गया। निगरानीशुदा बदमाश अभिषेक राय उर्फ लड्डू अपने साथियों के साथ पुलिसकर्मियों से उलझ गया। देखते ही देखते थाने के भीतर धक्कामुक्की और झूमाझटकी होने लगी। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और लड्डू को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला।

विज्ञापन


ऑटो पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, ऑटो खड़ा करने की जगह को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्ष शिकायत लेकर हबीबगंज थाने पहुंचे थे। पुलिसकर्मी उनकी शिकायतों पर कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान निगरानीशुदा बदमाश अभिषेक राय उर्फ लड्डू पांच-छह लोगों के साथ थाने पहुंच गया। आरोप है कि उसने वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों को धमकाया और बाहर निकलने पर देख लेने की चेतावनी दी।

पढ़ें:  इंदौर में 25.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ससुर-दामाद गिरफ्तार, दशहरा-दीपावली पर सप्लाई की थी तैयारी
विज्ञापन


पुलिस ने बाहर जाने को कहा तो बढ़ा विवाद
थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने लड्डू को बाहर जाने के लिए कहा और समझाने की कोशिश की। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और धक्कामुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि लड्डू और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी की।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी कुछ लोगों को पकड़कर अलग करते और पीछे हटाते नजर आ रहे हैं। घटनाक्रम के दौरान एक युवक के साथ मारपीट जैसी स्थिति भी दिखाई देती है। हालांकि, वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


हबीबगंज थाने का निगरानीशुदा बदमाश है लड्डू
पुलिस के मुताबिक, अभिषेक राय उर्फ लड्डू हबीबगंज थाने का निगरानीशुदा बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, जुए और धारा 308 से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। थाने में हुए विवाद के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार शाम उसका जुलूस निकाला गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें