फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: खरगे बोले-एमपी में 1200 करोड़ का चावल घोटाला, बच्चों के पोषण का अनाज एथेनॉल के खेल में झोंक दिया

Sat, 11 Jul 2026 07:52 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्यप्रदेश में कथित 1200 करोड़ के चावल घोटाले को लेकर भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बच्चों और महिलाओं के पोषण के लिए निर्धारित चावल का दुरुपयोग किया गया। 
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्यप्रदेश में कथित 1200 करोड़ के चावल घोटाले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और लूट का केंद्र बन चुका है। एक घोटाला खत्म नहीं होता और दूसरा सामने आ जाता है। खड़गे ने आरोप लगाया कि एथेनॉल उत्पादन के नाम पर करीब 1200 करोड़ का चावल घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के पोषण के लिए निर्धारित चावल को मुनाफे के खेल में इस्तेमाल किया गया, जो बेहद गंभीर मामला है।
विज्ञापन


5 लाख मीट्रिक टन चावल पर भ्रष्टाचार
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि करीब 5 लाख मीट्रिक टन चावल को राइस मिलरों, एथेनॉल कारोबारियों और सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार का हिस्सा बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से जनता के हक के अनाज का दुरुपयोग किया गया।

उज्जैन की जमीनों का भी किया जिक्र
खरगे ने चावल के मुद्दे के साथ उज्जैन में जमीनों से जुड़े विवाद का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन इलाकों में सरकारी परियोजनाएं और हाईवे कॉरिडोर प्रस्तावित थे, वहीं जमीनों का विस्तार हुआ। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: सियासी गहमागहमी के बीच नरोत्तम पहुंच रहे भोपाल, इनके साथ होगी 'वन-टू-वन' चर्चा
विज्ञापन


व्यापम से लेकर पेपर लीक तक भ्रष्टाचार जारी
खरगे ने कहा कि व्यापम घोटाले से शुरू हुआ भ्रष्टाचार आज तक थमा नहीं है। उन्होंने पेपर लीक सहित कई मामलों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का मॉडल बना दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामलों के बावजूद जवाबदेही तय नहीं की जा रही है और सत्ता के अहंकार में जवाबदेही की व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें