मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था और अपराध पर नियंत्रण के दावों के बीच अपराध का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ा है। बीते एक साल में शहर में दर्ज होने वाले कुल अपराधों की संख्या में 29 प्रतिशत का बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है। 30 अगस्त तक के आंकड़ों की तुलना करें तो साल 2025 में जहां कुल 12,721 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2026 में यह आंकड़ा 16,425 के पार पहुंच गया। यानी 3,704 से अधिक नए मामले दर्ज हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात छोटे-मोटे अपराधों में देखी जा रही है, जिनमें 66 प्रतिशत तक का उछाल आया है।
ये भी पढ़ें-
लाड़ली बहनों के खाते में 1,835 करोड़: CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस आंखें खोलकर देख ले, जो वादा किया वो निभा रहे
नार्मल क्राइम में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी
पुलिस आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि भोपाल में चोरी, नकबजनी, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं वाले सामान्य अपराध 9,389 से बढ़कर 10,901 हो गए हैं। आबकारी, अहाता, सट्टा, आम्र्स एक्ट और अन्य छोटे-मोटे विवादों से जुड़े माइनर अपराध 3,332 से बढ़कर 5,524 तक पहुंच गए हैं। माइनर अपराधों में 66 फीसदी की यह भारी बढ़ोतरी शहर में छोटे विवादों और अवैध गतिविधियों के बढ़ते जाल की ओर इशारा करती है।
ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश के 7,500+ मेधावी विधार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, CM मोहन यादव 16 सितंबर को करेंगे वितरण
तर्क-हर शिकायत पर एफआईआर से बढ़े आंकड़े
बढ़ते अपराध के आंकड़ों पर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि पुलिस अब हर छोटी से छोटी शिकायत पर बिना किसी ढिलाई के त्वरित एफआईआर दर्ज कर रही है। पुलिस का जोर इस बात पर है कि किसी भी फरियादी को भटकाया न जाए और हर मामले को ऑन-रिकॉर्ड लाकर सख्त कार्रवाई की जाए। इसी पारदर्शी व्यवस्था और अनिवार्य एफआईआर नीति के कारण कागजों में दर्ज अपराधों की संख्या बढ़ी हुई दिखाई दे रही है, ताकि पीडि़तों को त्वरित न्याय दिलाया जा सके।
ये भी पढ़ें-
भोपाल मेट्रो की समय-सारणी मंगलवार से बदलेगी, शाम के व्यस्त समय में हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
फैक्ट फाइल
* वर्ष 2025 में 30 अगस्त तक सामान्य अपराध 9,389 थे, जो 16 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ इस वर्ष 10,901 हो गए हैं।
* वर्ष 2025 में 30 अगस्त तक माइनर अपराध 3,332 थे, जो 66 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ 5,524 हो गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में 2,192 केस अधिक दर्ज हुए हैं।
* वर्ष 2025 में 30 अगस्त तक कुल अपराध 12,721 दर्ज थे, जो इसी अवधि तक इस वर्ष 16,425 हो गए हैं। यह 29 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है।
वर्ष 2026 (30 अगस्त तक) अपराध की संख्या
जोन-1 में 4169
जोन-2 में 4557
जोन-3 में 3225
जोन-4 में 3954
महिला थाना में 396
क्राइम ब्रांच में 119
अजाक थाने में 5
कुल अपराध 16425