फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के साठ हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

Mon, 12 Oct 2026 07:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Salary of Village Guards: यूपी में रीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मंगलवार को सीएम इसकी घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन
योगी सरकार का फैसला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करने के साथ इसकी घोषणा करेंगे। मानदेय में 40 प्रतिशत वृद्धि से हर ग्राम प्रहरी को सालाना 12 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। गृह विभाग से जुड़े ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों, आपसी विवादों और कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाते हैं।वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे और राजधानी में कई दिनों से धरना दे रहे थे।

विज्ञापन


सवा करोड़ लोगों की बढ़ेगी पेंशन
सरकार वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांगजन पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक सहमति के बाद नवंबर में प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इससे 67 लाख से अधिक बुजुर्गों, 42 लाख से अधिक निराश्रित महिलाओं और 12 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें