एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

UP: राजधानी में महिला के पेट से निकाली पांच किलो की गांठ, डॉक्टरों ने इस तकनीक से किया जटिल ऑपरेशन

Mon, 06 Jul 2026 08:15 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी के चिकित्सकों ने जटिल शल्यक्रिया कर 30 वर्षीय महिला के पेट से करीब पांच किलोग्राम की गांठ और अंडाशय की सिस्ट सफलतापूर्वक निकाली। उपचार के दौरान गर्भाशय, अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब सुरक्षित रखे गए। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और स्वास्थ्य स्थिर है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजीआई के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर महिला के पेट से पांच किलो की गांठ सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई जिंदगी दी है। महिला पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान महिला के गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय को सुरक्षित रखा, ताकि भविष्य में महिला की प्रजनन क्षमता पर कोई असर न पड़े।

विज्ञापन


पीजीआई के जनरल हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू रानी ने बताया कि महिला (30) को कई माह से पेट में अत्यधिक सूजन और दर्द से की समस्या थी। जांच में उसके गर्भाशय में 25×17 सेमी आकार की गांठ और अंडाशय में सात सेमी की एक सिस्ट का पता चला। गांठ बढ़कर पेट में फैल गई थी। 

ऑपरेशन करते समय गांठ को हटाते समय आसपास के दूसरे अंगों को नुकसान से बचाना चुनौती भरा था। तीमारदारों की सहमति के बाद डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर गांठ और सिस्ट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ऑपरेशन टीम में डॉ. निधि, डॉ. मोनिका, डॉ. रितेश, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. आयुषी, नर्सिंग अधिकारी ज्योति, प्रगति, सोनाली व वंदना भी शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें