फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो. किरण लता डंगवाल के प्रोजेक्ट का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में चयन

विज्ञापन
प्रो. किरण लता।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की प्रो. किरण लता डंगवाल के शैक्षणिक प्रोजेक्ट का प्रतिष्ठित ओपन एजुकेशन कॉन्फ्रेंस-2026 में प्रस्तुति के लिए चयन हुआ है। प्रोजेक्ट को प्रो. डंगवाल ने कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ गुएल्फ के मिस्टर आइजक मुलोलानी और डॉ. कविता रानी के साथ अकादमिक सहयोग से तैयार किया है।
सम्मेलन में प्रोजेक्ट टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना कार्य प्रस्तुत करने के साथ ओपन एजुकेशन के क्षेत्र में काम कर रहे शिक्षकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों से विचार एवं अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के चयन के साथ टीम के प्रत्येक सदस्य को सम्मेलन में सहभागिता के लिए 150 अमेरिकी डॉलर की छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई है। यह छात्रवृत्ति अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंच पर सहभागिता के लिए आर्थिक सहयोग देगी।
विज्ञापन

प्रो. डंगवाल ने कहा कि सम्मेलन में सहभागिता से ओपन एवं सुलभ शिक्षा, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा के क्षेत्र में विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने प्रो. डंगवाल और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहभागिता और सहयोगात्मक शोध को दर्शाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें