फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नैमिष, वरुण विहार के साथ पांच मल्टीस्टोरी योजनाएं भी होगा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेस के पास वरुण विहार योजना की लॉन्चिंग के मौके पर पांच मल्टीस्टोरी योजनाओं का भी शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। एलडीए इसकी तैयारी कर रहा है। कार्यक्रम आगरा एक्सप्रेसवे स्थित वरुण विहार योजना में होगा।
विज्ञापन

लॉन्चिंग की तैयारी के लिए एलडीए के अधिकारी सोमवार को दिनभर मौके पर जुटे रहे। जिन मल्टीस्टोरी योजनाओं का भी शुभारंभ होगा उनमें पार्क व्यू, लेक व्यू, बागेश्वरी, अदिति और ऐशबाग स्कवायर अपार्टमेंट शामिल हैं। वरुण और नैमिष नगर में करीब छह हजार भूखंडों का पंजीकरण खोला जाएगा। लॉन्चिंग कार्यक्रम में करीब 25 हजार लोगों के बैठने के लिए पंडाल बनाया जा रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम शाम चार बजे होगा और मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे यहां पर रहेंगे। सीएम योजना के लिए जमीन देने वाले किसानों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें