राजधानी में डेंगू के 13 नए मरीज मिले
लखनऊ। डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। रविवार को 13 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा अलीगंज व चंदरनगर इलाके के लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। यहां चार-चार लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इंदिरानगर में दो लोगों को डेंगू का डंक लगा है। टुड़ियागंज, एनके रोड व रेडक्रॉस इलाके में एक-एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। जनवरी से अब तक 511 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। अकेले अक्तूबर में लगभग 207 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इन लोगों में प्लेटलेट्स काउंट सामान्य से कम है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। राहत की बात यह है कि ज्यादातर डेंगू मरीज घर पर आराम कर रहे हैं। अभी तक किसी भी डेंगू पीड़ित की मृत्यु नहीं हुई है।