मेसी ने इसके बाद अर्जेंटीना के प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में जहां भी कदम रखा, स्टेडियम हमेशा खचाखच भरे मिले। उन्होंने कहा, 'मैं इन सभी पलों के लिए आपका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं जहां भी गया, स्टेडियम भरा हुआ था। विश्व कप हो या कोपा अमेरिका, आप हर जगह मौजूद थे। हम जहां भी गए, ऐसा लगा जैसे अपने घर में खेल रहे हों।' मेसी ने कहा कि यहां खेलना उनके जीवन के सबसे खुशहाल पलों में से एक रहा और विश्व कप जीतने के बाद पहली बार खेलने की रात को वह कभी नहीं भूलेंगे।
विदाई के इस मौके पर मेसी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, 'शायद ये मेरी जिंदगी और करियर के सबसे दुखद दिनों में से हैं। मैं आपको बहुत याद करूंगा, राष्ट्रीय टीम के इन रंगों को भी।' उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह अर्जेंटीना की नई पीढ़ी के खिलाड़ियों का हमेशा समर्थन करते रहेंगे और कहा कि टीम को अपने बड़े लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए एकजुट रहना होगा। अंत में मेसी ने कहा, 'मैं इस जगह, इस मैदान को छोड़ना नहीं चाहता। मैं आपसे प्यार करता हूं, आपको बहुत याद करूंगा और अर्जेंटीना का होने पर मुझे गर्व है।'
You leave with nothing left to give, having given everything, and with a heart full of a love that will last forever 🥹🐐 https://t.co/AQP41bjsTJ
— Selección Argentina in English (@AFASeleccionEN) October 7, 2026
विदाई समारोह में लियोनल मेसी ने हाथ में माइक थामा तो पूरा स्टेडियम उनकी बात सुनने के लिए शांत हो गया। मेसी ने अर्जेंटीना की जर्सी में बिताए अपने सफर के मुश्किल दौर से लेकर जीती गई ट्रॉफियों तक को याद किया। उन्होंने कहा, 'काश, मैं पूरी जिंदगी अर्जेंटीना के लिए खेल पाता।' यह सुनते ही पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। इसके बाद मेसी ने अपने साथियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा इस जर्सी के लिए अपना सब कुछ दिया। मेसी ने कहा कि उनके साथियों ने उनका सपना पूरा करने में मदद की और विश्व कप, कोपा अमेरिका समेत कई बड़ी ट्रॉफियां जिताने में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा, 'हमने गर्व के साथ खेला और हर टीम के खिलाफ मुकाबला किया। मुझे पता था कि मैं योद्धाओं से घिरा हुआ हूं।'
💙 La cara de Messi durante el concierto de Soledad Pastorutti en su despedida https://t.co/5W7KSbEdDC
— BeSoccer (@besoccer_ES) October 7, 2026
मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम में शानदार ड्रोन शो शुरू हो गया है। आसमान में रोशनी से बने खूबसूरत दृश्य मेसी की विदाई को और खास बना रहे हैं। हालांकि कार्यक्रम अभी खत्म नहीं हुआ है। मैदान पर मेसी के सम्मान में भव्य समारोह भी शुरू हो गया है।
Messi Shirt with his number 10 displayed with Drone 🤩🥹 https://t.co/JcZgvGVxM0
— Samtco (@Samuel30bgct) October 7, 2026
लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला यादगार अंदाज में खत्म किया। ब्यूनस आयर्स के मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेनिन को 3-0 से हराया। मेसी ने टीम के तीनों गोल में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दो गोल में असिस्ट किया, जबकि एक गोल पेनल्टी पर खुद दागा।
मैच से पहले भावुक हुए मेसी
मेसी के विदाई मुकाबले को लेकर पूरे स्टेडियम में जबरदस्त उत्साह था। टीम बस के स्टेडियम पहुंचने के दौरान मेसी भावुक नजर आए और उनकी आंखों में आंसू थे। मैच से पहले रिवर प्लेट के अध्यक्ष ने भी उन्हें सम्मानित किया। मेसी को क्लब की मानद सदस्यता, स्मृति पट्टिका और उनके नाम की विशेष जर्सी भेंट की गई।
बेनिन की टीम ने भी मेसी के सम्मान में खास तोहफा दिया। टॉस के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मेसी से हाथ मिलाया। 10वें मिनट में स्टेडियम में मेसी के सम्मान में विशेष कार्यक्रम हुआ। सभी खिलाड़ियों ने उनके पास जाकर हाथ मिलाया और आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। यह पल स्टेडियम में मौजूद फैंस के साथ दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए भी बेहद भावुक रहा।
208वें मैच में मैदान पर उतरे मेसी
मेसी अपने करियर का 208वां और आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरे। अर्जेंटीना की शुरुआती एकादश में मेसी के साथ जूलियन अल्वारेज और लाउटारो मार्टिनेज को आक्रमण की जिम्मेदारी दी गई। मुकाबले की शुरुआत से ही अर्जेंटीना ने बेनिन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
ओटामेंडी ने दिलाई बढ़त
अर्जेंटीना को 48वें मिनट में पहला गोल मिला। मेसी ने कॉर्नर से शानदार क्रॉस डाला, जिस पर निकोलस ओटामेंडी ने करीब से सटीक शॉट लगाकर गेंद को क्रॉसबार के नीचे से गोल में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ अर्जेंटीना ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
निको पाज ने बढ़ाई बढ़त
61वें मिनट में अर्जेंटीना ने दूसरा गोल दागा। निको पाज ने पेनल्टी बॉक्स के बाहर डिफेंस को चीरते हुए मिले शानदार पास को पकड़ा और गेंद को बाएं पोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। बेनिन के गोलकीपर के पास इस शॉट को रोकने का कोई मौका नहीं था। अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 हो गई।
मेसी ने पेनल्टी पर दागा गोल
71वें मिनट में मेसी ने अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में गोल भी कर दिया। अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली और मेसी ने जिम्मेदारी लेते हुए गेंद को बेनिन के गोलकीपर मार्सेल डांजिनो की पहुंच से दूर टॉप राइट कॉर्नर में पहुंचा दिया। मेसी के गोल के बाद अर्जेंटीना 3-0 से आगे हो गया।
चौथे गोल से चूका अर्जेंटीना
82वें मिनट में अर्जेंटीना चौथा गोल करने के करीब पहुंचा। फ्रांको मास्टेंटुओनो ने डिफेंडर को छकाकर दूर से शॉट लगाया, लेकिन बेनिन के गोलकीपर ने इसे आसानी से पकड़ लिया। इसके बाद अर्जेंटीना की ओर से कुछ और कोशिशें हुईं, लेकिन स्कोर में बदलाव नहीं हुआ।
फ्री-किक से गोल नहीं कर सके मेसी
मैच के आखिरी पलों में मेसी को फ्री-किक से अपने खाते में एक और गोल जोड़ने का मौका मिला। उन्होंने शानदार प्रयास किया, लेकिन गेंद क्रॉसबार के ऊपर से निकल गई। इसके साथ ही अर्जेंटीना ने 3-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भावुक माहौल में मेसी की विदाई
अंतिम सीटी बजते ही मैदान पर भावुक दृश्य देखने को मिला। खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते और गले मिलते नजर आए। अर्जेंटीना के लिए मेसी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीत के साथ खत्म किया। दो असिस्ट और एक गोल के साथ उन्होंने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय सफर को यादगार विदाई दी। मेसी की इस विदाई पर सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों की आंखें नम नजर आईं।
अर्जेंटीना ने 71वें मिनट में तीसरा गोल कर दिया है। लियोनल मेसी ने पेनल्टी पर शानदार अंदाज में गेंद को बेनिन के गोलकीपर मार्सेल डांजिनो के ऊपर से टॉप राइट कॉर्नर में पहुंचा दिया। गोलकीपर के पास इसे रोकने का कोई मौका नहीं था। मेसी के गोल से अर्जेंटीना ने 3-0 की बढ़त बना ली है।
अर्जेंटीना ने 61वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। पेनल्टी बॉक्स के बाहर निको पाज ने डिफेंस को चीरते हुए मिले शानदार पास को पकड़ा और गोल की ओर सटीक शॉट लगाया। गेंद बाएं पोस्ट के अंदर चली गई और बेनिन के गोलकीपर के पास बचाव का कोई मौका नहीं था। अर्जेंटीना अब 2-0 से आगे है।
दूसरे हाफ के 48वें मिनट में अर्जेंटीना ने गोल कर बढ़त बना ली है। कॉर्नर पर लियोनल मेसी ने शानदार क्रॉस दिया, जिस पर निकोलस ओटामेंडी ने करीब से सटीक शॉट लगाकर गेंद को क्रॉसबार के नीचे से गोल में पहुंचा दिया। अर्जेंटीना अब बेनिन के खिलाफ 1-0 से आगे है।
⚽️ 𝐎𝐓𝐀𝐀𝐀𝐀𝐀𝐀!!! https://t.co/Db7L3liM3j
— Selección Argentina in English (@AFASeleccionEN) October 7, 2026
दूसरे हाफ का खेल जारी है। दोनों टीमों की नजरें बढ़त हासिल करने पर हैं।
हाफ-टाइम हो चुका है और अब तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी हैं। दूसरे हाफ में मेसी अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाना चाहेंगे।
10वें मिनट में मेसी के सम्मान में स्टेडियम में बेहद भावुक नजारा देखने को मिला। बेनिन के खिलाड़ियों समेत मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों ने मेसी के पास जाकर उनसे हाथ मिलाया।
Minuto 10 y el partido se detiene para apludir a Lionel Messi. Los jugadores de Benín también se acercaron para saludar al capitán de la Selección Argentina https://t.co/fMguiOcQOv
— Siempre Con Argentina⭐⭐⭐ (@siempreconargok) October 6, 2026
पांचवें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो ने विपक्षी खिलाड़ी से गेंद छीन ली, लेकिन रेफरी फर्नांडो वेहार के फाउल देने पर वह गुस्से में नजर आए। बेनिन को मिली लंबी दूरी की फ्री-किक को अर्जेंटीना के डिफेंडर ने आसानी से रोक दिया।
अर्जेंटीना ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए हैं। अल्वारेज और डी पॉल ने दाएं छोर से शानदार तालमेल बनाते हुए खतरनाक क्रॉस लगाया, लेकिन बेनिन का डिफेंस सतर्क रहा। बाएं छोर से आया अगला हमला भी बेनिन के डिफेंस ने तुरंत नाकाम कर दिया।
मेसी की विदाई के ऐतिहासिक मुकाबले से पहले बेनिन के खिलाड़ियों ने उन्हें खास तोहफा दिया। टॉस के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने के साथ यह भावुक पल देखने को मिला। मेसी को सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि पूरी फुटबॉल दुनिया विदा करने जा रही है। टॉस पूरा हो चुका है और अब मैदान पर मेसी के आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का एक्शन शुरू हो गया है।
अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने मेसी की विदाई से पहले उनकी जमकर तारीफ की। स्कालोनी ने कहा कि उन्होंने फुटबॉल मैदान पर मेसी जैसा प्रभाव पैदा करने वाला कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मेसी टीम के लिए एक अविश्वसनीय उदाहरण हैं। वह सबसे पहले पहुंचते हैं, सबसे आखिर में जाते हैं और अपनी फिटनेस से लेकर हर मुकाबले की तैयारी तक का पूरा ध्यान रखते हैं। स्कालोनी ने कहा कि मेसी के मैदान पर खेल को देखकर ही समझ आता है कि वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके साथियों को उनके व्यक्तित्व की वे खूबियां भी दिखाई देती हैं, जो उन्हें टीम के लिए सबसे बेहतरीन उदाहरण बनाती हैं।
अर्जेंटीना के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले मेसी के पूर्व बार्सिलोना साथी रोनाल्डिन्हो ने भावुक संदेश के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। रोनाल्डिन्हो ने कहा कि मेसी ने अपने देश और राष्ट्रीय टीम के लिए सब कुछ दिया है। उन्होंने मेसी के साथ अपने सफर को याद करते हुए कहा कि दोनों ने बचपन के सपने को पूरा किया और अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्व चैंपियन बनने की खुशी हासिल की। रोनाल्डिन्हो ने मेसी को आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका नाम अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के इतिहास में दर्ज है।
Qué placer y qué alegría haber formado parte de tu historia desde el primer día hermano! Nos hiciste sonreír y disfrutar tanto del fútbol!!! Tu nombre está en la historia de tu país, de todo el mundo... Solo nosotros sabemos la alegría que sentimos al cumplir nuestro sueño de infancia, representar a toda nuestra nación y ser campeones del mundo!!!! Lo diste todo por tu selección y por tu país... Te entiendo perfectamente y sé que todo lo relacionado con la familia nos hace replantearnos las cosas... Disfruta de la vida, hermano. Te deseo lo mejor, hoy y siempre
— Ronaldinho (@10Ronaldinho) October 6, 2026
लियोनल मेसी को अर्जेंटीना के लिए अपने आखिरी मुकाबले से पहले रिवर प्लेट की ओर से खास सम्मान दिया गया। क्लब के अध्यक्ष ने मेसी को मानद सदस्यता, एक स्मृति पट्टिका और उनके नाम वाली जर्सी भेंट की। मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर के इस भावुक मौके पर उन्हें मिले इस सम्मान ने विदाई की शाम को और खास बना दिया।
𝐋𝐈𝐎𝐍𝐄𝐋 𝐌𝐄𝐒𝐒𝐈, 𝐒𝐎𝐂𝐈𝐎 𝐇𝐎𝐍𝐎𝐑𝐀𝐑𝐈𝐎 𝐃𝐄 𝐑𝐈𝐕𝐄𝐑 𝐏𝐋𝐀𝐓𝐄 🤍❤️🤍 En un día histórico y acompañado por el Presidente @stefanocdicarlo, el mejor jugador de todos los tiempos recibió el carnet que lo distingue como Socio Honorario del Club, una placa conmemorativa y el Manto Sagrado con su nombre. ¡Gracias por el fútbol, Capitán! 🐐🇦🇷
— River Plate (@RiverPlate) October 6, 2026
लियोनेल मेसी के लिए अर्जेंटीना की जर्सी में आखिरी मुकाबला भावुक कर देने वाला पल बन गया। टीम बस के स्टेडियम पहुंचने के दौरान मेसी की आंखों में आंसू नजर आए। अर्जेंटीना को कई यादगार जीत दिलाने वाले मेसी अब आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे और फैंस की आवाज में गूंजने वाले ‘मेसी... मेसी...’ के नारों को सुनेंगे। अर्जेंटीना के प्रशंसक इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
🚨 LEO MESSI CRYING IN THE BUS 😭 https://t.co/4VAObDR2Nw
— All About Argentina 🛎🇦🇷 (@AlbicelesteTalk) October 6, 2026
अर्जेंटीना: ई. मार्टिनेज, एन. टैग्लियाफिको, एन. ओटामेंडी, सी. रोमेरो, ए. गियाय, आर. डी पॉल, ए. मैक एलिस्टर, ई. फर्नांडीज, एल. मेसी, जे. अल्वारेज, एल. मार्टिनेज।
बेनिन: एम. डांजिनू, टी. ओउरो, वाई. रोश, एम. तिजानी, एल. ओमोरे, हसाने, एस. डी'अल्मेडा, जे. ओलायटान, यामिरू, आर. अलोको, ए. तोसिन।
मेसी के विदाई मुकाबले से पहले ब्यूनस आयर्स का एस्टाडियो मॉन्यूमेंटल पूरी तरह सज चुका है। स्टेडियम में फैंस का उत्साह चरम पर है और माहौल बेहद शानदार नजर आ रहा है। मुकाबला शुरू होने से पहले बेनिन के खिलाड़ियों ने अर्जेंटीना के फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। अब सभी की नजरें उस पल पर टिकी हैं, जब मेसी आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे।
Los jugadores de Benín se toman fotos con la afición de Argentina antes de la despedida de Messi. Es el partido más amateur de la historia jajaja van a marcar 15 goles y 10 Messi. Capaz los de Benín lo celebran con el xd https://t.co/ZTgygS4bio
— MT2 (@madrid_total2) October 6, 2026
लियोनल मेसी अर्जेंटीना के लिए अपना 208वां और आखिरी मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेंगे। ब्यूनस आयर्स में होने वाले इस मैच में मेसी की नजरें अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में 125 गोल के आंकड़े को और आगे बढ़ाने पर होंगी। प्रतिष्ठित नीली-सफेद जर्सी में यह उनका आखिरी मुकाबला होगा।
फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार लियोनल मेसी आज अर्जेंटीना के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगे। अर्जेंटीना की टीम बेनिन के खिलाफ मैदान पर होगी और इस मुकाबले पर दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें टिकी हैं। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 4:30 बजे शुरू होगा। मेसी के लिए यह मैच बेहद खास और भावुक होने वाला है, क्योंकि वह अर्जेंटीना की जर्सी में आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैदान पर नजर आएंगे।