फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:58 AM, 27-Nov-2026

ग्वालियर: 23 हजार की रिश्वत लेने वाले बिजली कंपनी के दो अफसरों को 4-4 साल की सजा, फैसला आते ही जेल भेजा

अवैध बिजली कनेक्शन के मामले को रफा-दफा करने के लिए 23 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले बिजली कंपनी के दो पूर्व अधिकारियों को विशेष अदालत ने चार-चार साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।  और पढ़ें

08:56 AM, 27-Nov-2026

आगरा: ताजमहल घूमने आई केरल की पर्यटक हादसे का शिकार, फिसलकर गिरी; हाथ में आई चोट

आगरा के ताजमहल में बृहस्पतिवार सुबह केरल से आई महिला पर्यटक का पैर फिसल गया, जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गईं। हाथ में गंभीर चोट लगने पर एएसआई कर्मचारियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
  और पढ़ें

08:53 AM, 27-Nov-2026

यूपी: बदायूं में सफाई कर्मचारी ने निकाल दिए 1.43 करोड़ के टेंडर, ऐसे हुआ खुलासा; जांच के आदेश

बदायूं जिले से अजब मामला सामने आया है। अलापुर नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी ने 1.43 करोड़ रुपये के टेंडर निकाल दिए। पूर्व चेयरपर्सन की शिकायत पर प्रशासक एवं एसडीएम दातागंज विनोद कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
08:53 AM, 27-Nov-2026

न ग्लास जैसा पुराना लुक और न ही डिजाइन: एपल के 20 साल पूरे होने पर बदल सकता है आईफोन का अंदाज, जानें लीक्स

  • 2027 में आएगा एनिवर्सरी आईफोन।
  • सिरेमिक पार्ट्स मिलने का दावा किया गया।
  • प्रोडक्शन सीमित रखने की तैयारी है।
  • क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद।
और पढ़ें

08:52 AM, 27-Nov-2026

पति का अफेयर: जाने देने की जिद, पत्नी ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग; मौत के मुंह से खींच लाया राहगीर और दरोगा

पति से विवाद के बाद आगरा के वाटरवर्क्स फ्लाईओवर से कूदने जा रही महिला को राहगीर और पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। सूट पकड़कर राहगीर ने उसे लटकने से रोका, फिर दरोगा ने लोगों की मदद से ऊपर खींचकर उसकी जान बचाई।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:48 AM, 27-Nov-2026

VIDEO: एटा के सकीट नगर में बनी बीआरसी पर मीना मंच की दो दिवसीय कार्यशाला

VIDEO: एटा के सकीट नगर में बनी बीआरसी पर मीना मंच की दो दिवसीय कार्यशाला और पढ़ें

08:48 AM, 27-Nov-2026

VIDEO: गांव मलावन के केयूपीएस कंपोजिट विद्यालय से टीका मित्र वाहन और बच्चों द्वारा टीकाकरण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई

VIDEO: गांव मलावन के केयूपीएस कंपोजिट विद्यालय से टीका मित्र वाहन और बच्चों द्वारा टीकाकरण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई और पढ़ें

08:43 AM, 27-Nov-2026

बीएसईएच: हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027 की तिथियां घोषित, 10वीं की चार मार्च से, तो 12वीं की परीक्षा तीन मार्च से

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। 12वीं की परीक्षा 3 मार्च से 8 अप्रैल और 10वीं की परीक्षा 4 से 26 मार्च 2027 तक होगी। पूरी जानकारी पढ़ें...
  और पढ़ें

08:43 AM, 27-Nov-2026

देवास: चोरी के 18 दिन बाद 3 आरोपी भोपाल से पकड़े, सीसीटीवी से मिला सुराग, 40 ग्राम सोना-200 ग्राम चांदी बरामद

सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 18 दिन बाद गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन त्रिनेत्रम के CCTV फुटेज से आरोपियों का रास्ता पता चला। पुलिस ने 40 ग्राम सोना और करीब 200 ग्राम चांदी बरामद की है। और पढ़ें

08:42 AM, 27-Nov-2026

आज खत्म होगा 12वीं के छात्रों का इंतजार: दोपहर 3 बजे आएगा तीसरे सेमेस्टर का परिणाम, ऐसे चेक करें अंक

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद 27 नवंबर को 12वीं के तीसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी करेगी। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी दोपहर 3 बजे से आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अनुक्रमांक और पंजीकरण संख्या की जरूरत होगी। परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 30 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। विद्यार्थी अपनी विषयवार अंकसूची ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
  और पढ़ें

08:41 AM, 27-Nov-2026

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज: पीएम मोदी मंत्रियों के साथ करेंगे मंथन, परिसीमन-महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा संभव

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। इसमें संसद के आगामी सत्र के विधायी एजेंडे, महत्वपूर्ण विधेयकों और सरकार की रणनीति पर चर्चा होगी। परिसीमन से जुड़े महिला कोटा विधेयक पर भी विचार संभव है। और पढ़ें

08:40 AM, 27-Nov-2026

हेल्थ टिप्स: बिना डाइट में बड़े बदलाव किए भी रख सकते हैं शुगर कंट्रोल, ये दो चीजें करेंगी आपकी मदद

डायबिटीज में ब्लड शुगर नियंत्रित रखने के लिए खानपान की अहम भूमिका होती है। चिया सीड्स और अलसी के बीज फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर हैं। इनका सीमित सेवन ब्लड शुगर मैनेजमेंट, पाचन और हृदय स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार हो सकता है। और पढ़ें

08:36 AM, 27-Nov-2026

पत्नी का पर-पुरुष से लगातार संपर्क मानसिक क्रूरता: हाईकोर्ट ने तलाक किया मंजूर, बेटे-बेटी ने दी थी गवाही

हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद में पति की तलाक याचिका मंजूर कर ली। अदालत ने बच्चों की गवाही और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पत्नी का दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क मानसिक क्रूरता माना। और पढ़ें

08:31 AM, 27-Nov-2026

समय रैना: विवाद के बाद की शानदार वापसी, यूट्यूब पर 10 लाख सदस्य बनाने वाले पहले शख्स बने कॉमेडियन

  • समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' 2026 में शुरु हुआ।
  • इसके पहले सीजन के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके बाद खूब बवाल हुआ।
  • इस विवाद के चलते समय को अपने यूट्यूब से पहले सीजन के सभी वीडियो भी हटाने पड़े थे।
और पढ़ें

08:31 AM, 27-Nov-2026

एआई: दस लाख सैटेलाइट से बनेगा अंतरिक्ष में डाटा सेंटर! क्या है स्पेसएक्स का स्टारमाइंड प्रोजेक्ट?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अब अंतरिक्ष में डाटा सेंटर बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी को 10 लाख तक सैटेलाइट लॉन्च करने की मंजूरी मिली है।  और पढ़ें

08:28 AM, 27-Nov-2026

उत्तराखंड: पांच साल में यूसीसी से नकल विरोधी कानून तक, धामी सरकार का दावा-इन फैसलों ने बदली प्रदेश की तस्वीर

धामी सरकार ने अपने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा। भाजपा ने कई फैसलों को अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के तौर पर रिपोर्ट कार्ड में शामिल किया है। उत्तराखंड में प्रशासनिक व्यवस्था को जवाबदेह बनाने और कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सरकार ने जोर दिया। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता से लेकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली तक, कई सख्त प्रावधान किए गए।  और पढ़ें

08:26 AM, 27-Nov-2026

यूपी: एक लाख में करोड़ों की जमीन का सौदा, फिर दबंगई से कब्जा; वकीलों के सिंडिकेट के दस्तावेज सामने आए

लखनऊ जिला अदालत परिसर में अधिवक्ताओं से मारपीट के आरोपियों के जमीन कब्जाने के खेल का खुलासा हुआ है। आरोप है कि तीन वकील विवादित जमीनों का एक लाख रुपये में एग्रीमेंट कराते, फिर दबंगई से कब्जा करते थे। अब तक ऐसे एक दर्जन से अधिक मामलों में उनका संबंध सामने आया है। और पढ़ें

08:25 AM, 27-Nov-2026

डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अफसर अनिल टुटेजा को राहत नहीं, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। और पढ़ें

08:24 AM, 27-Nov-2026

राजस्थान: फेसबुक विज्ञापन से मिला फर्जी डॉक्टर बनने का रास्ता, 5.5 लाख में मिली डिग्री; जानें कैसे हुआ खुलासा

राजस्थान SOG ने फर्जी MBBS, MD और DMRD डिग्रियां तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि महज 11वीं पास रामकिशोर महावर ने लाखों रुपये खर्च कर फर्जी डिग्रियां हासिल कीं और दिल्ली के सर गंगाराम व सफदरजंग अस्पतालों में अलग-अलग पदों पर काम किया। गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला था। और पढ़ें

08:23 AM, 27-Nov-2026

एमपी: प्रदेश में 500 सरकारी सेवाओं के लिए बनेगा सिंगल लॉगिन सिस्टम, एक आईडी से होंगे कई काम

मध्यप्रदेश में जल्द ही करीब 500 सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही आईडी और पासवर्ड से मिल सकेगा। सरकार जनपरिचय पोर्टल के जरिए विभागीय सेवाओं को एकीकृत करने की तैयारी में है। इससे नागरिकों को बार-बार अलग-अलग पोर्टल पर पंजीयन कराने की जरूरत नहीं होगी।
  और पढ़ें

08:23 AM, 27-Nov-2026

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ, किसका पलड़ा भारी? जानें अब तक का हाल

जिनेवा में चल रही वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 के तीसरे गेम में भारतीय चैंपियन डी गुकेश ने अपनी चालों से उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के पसीने छुड़ा दिए! एक वक्त ऐसा आया जब सिंदारोव के पास घड़ी में महज 8 सेकंड बचे थे और गुकेश जीत के बेहद करीब दिख रहे थे, लेकिन फिर भी 60 चालों के बाद मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। आखिर कैसे बच निकले सिंदारोव और अब तक तीनों गेम्स में क्या-क्या हुआ? जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट... और पढ़ें

08:18 AM, 27-Nov-2026

राजस्थान: 37 में से 26 जिला परिषदों में महिलाओं का दबदबा, औसत उम्र भी पुरुषों से 12 साल कम

राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव में महिलाओं ने आरक्षण से आगे बढ़कर अपनी ताकत दिखाई। 37 में से 26 जिलों में महिलाएं जिला प्रमुख बनीं। जैसलमेर की संतोष और झालावाड़ की वर्षा 21 साल की उम्र में इस पद पर पहुंचीं। और पढ़ें

08:14 AM, 27-Nov-2026

महिला आरक्षण-परिसीमन पर फिर दांव लगाएगी सरकार: द्रमुक और शरद पवार की पार्टी ने रखीं शर्तें, क्या पास होगा बिल?

अप्रैल में दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाने से महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक गिर गया था, लेकिन अब विपक्षी दलों में टूट से वोटों का समीकरण बदल गया है। द्रमुक और शरद पवार की पार्टी ने भी समर्थन के संकेत दिए हैं, मगर इसके लिए शर्तें रखी हैं। क्या सरकार इन दलों की शर्तें मानकर इस बार विधेयक पारित कराने के लिए जरूरी बहुमत जुटा पाएगी? पढ़िए इस रिपोर्ट में।  और पढ़ें

08:14 AM, 27-Nov-2026

बांग्लादेश: शेख हसीना की वापसी नहीं होगी आसान, पूर्व डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी समेत तीन की गिरफ्तारी पर उठे सवाल

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित वापसी से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उनके पूर्व डिप्टी प्रेस सचिव केएम सखावत मून समेत तीन लोगों को  गिरफ्तार किया गया। इस बीच गिरफ्तारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।  क्या यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है? क्या बांग्लादेश में अवामी लीग के खिलाफ कार्रवाई तेज हो रही है? क्या 16 दिसंबर से पहले देश में राजनीतिक तनाव और बढ़ेगा? और पढ़ें

08:11 AM, 27-Nov-2026

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल: आज से दून में सजेगा सितारों और साहित्य का महाकुंभ, एआर रहमान सहित जुटेंगे ये दिग्गज

कहानी, संगीत और सिनेमा के अलग-अलग रंगों के साथ इस बार सितारों और साहित्य के महाकुंभ में सामाजिक सरोकारों को भी खास जगह मिलेगी। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में रचनात्मकता, विरासत और जीवन के अनुभवों पर देश की जानी-मानी हस्तियां अपने विचार साझा करेंगी। और पढ़ें

08:05 AM, 27-Nov-2026

उत्तराखंड क्रांति दल: यूकेडी की घर-घर दस्तक, भाजपा-कांग्रेस के बीच तीसरे विकल्प की पहचान बनाने की चुनौती

राज्य आंदोलन से उपजी राजनीतिक विरासत को फिर से जनसमर्थन में बदलना उत्तराखंड क्रांति दल  के लिए बड़ी कसौटी है। क्षेत्रीय मुद्दों और स्थानीय पहचान की राजनीति के सहारे यूकेडी मतदाताओं के बीच अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश में है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सीधे जनता से जोड़ने और संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। और पढ़ें

08:00 AM, 27-Nov-2026

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2026: पीईटी एडमिट कार्ड जारी, 6 दिसंबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

आईबीपीएस ने आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए प्री-एग्जाम ट्रेनिंग का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार 26 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। आरआरबी क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
  और पढ़ें

08:00 AM, 27-Nov-2026

मौसम अपडेट: झारखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, अगले 3 दिनों में 5 डिग्री तक गिरेगा पारा; सुबह छाएगा कोहरा

झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। बालूमाथ में पारा आठ डिग्री तक रह सकता है। रांची समेत कई जिलों में सुबह कोहरा छाएगा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। और पढ़ें

07:59 AM, 27-Nov-2026

भारत एशिया कप से बाहर: हार से टूटे कप्तान तिलक ने बताया- कहां हुई चूक? इन दो ऑलराउंडर की तारीफ में पढ़े कसीदे!

317 रन बनाने के बावजूद भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पिछड़ गई? कप्तान तिलक वर्मा ने हार के बाद उस रणनीति का खुलासा किया, जिस पर पूरा दारोमदार था। हालांकि, इस निराशाजनक अभियान के बीच उन्हें दो खिलाड़ियों में भविष्य की बड़ी उम्मीद नजर आई। और पढ़ें

07:58 AM, 27-Nov-2026

सिंहस्थ 2028: नए साल में उज्जैन से ओंकारेश्वर का सफर दो घंटे में, इंदौर-खंडवा फोरलेन तैयार, घाट काटकर बनाई रोड

सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-खंडवा फोरलेन तैयार हो गई है। तीन सुरंगों और घाट काटकर बनाई गई सड़क से उज्जैन से ओंकारेश्वर का सफर दो से ढाई घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। करीब 1500 करोड़ रुपये की परियोजना से धार्मिक पर्यटन, यातायात और निमाड़ के किसानों को लाभ मिलेगा। और पढ़ें

07:56 AM, 27-Nov-2026

जेपीएससी परीक्षा में एआई से धांधली: गुप्त ठिकाने पर लिखी गईं अभ्यर्थियों की कॉपियां, जानें कितने में हुआ सौदा

JPSC की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर मुख्य परीक्षा में धांधली की जांच में CID को पता चला है कि करीब 12 अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद रातू रोड के एक बंद मकान में ले जाकर AI और किताबों की मदद से उत्तरपुस्तिकाएं लिखवाई गईं। और पढ़ें

07:56 AM, 27-Nov-2026

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: भारत में धीमी पड़ी 'रामायण' की रफ्तार, 'ओम' ने वर्ल्डवाइड किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

  • रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • इसके अलावा थिएटर में धनुष की फिल्म 'ओम' भी लगी हुई है।
  • जिसने सात दिन में भारत में 65 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
और पढ़ें

07:56 AM, 27-Nov-2026

'मुझे उन पर पूरा भरोसा': राष्ट्रपति ट्रंप ने हुआंग की दूसरी पारी का किया बचाव, कहा- हर कोई बदला जा सकता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की कंपनी में वापसी का बचाव करते हुए इसे देश और दुनिया के लिए अच्छा फैसला बताया। उन्होंने हुआंग को कंपनी के लिए अहम बताते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवालों को खारिज किया। पढ़ें ट्रंप ने मामले में और क्या कहा है... और पढ़ें

07:54 AM, 27-Nov-2026

बिहार: दूसरी शादी रचाई, पहली पत्नी पहुंच गई सामने! होटल ले जाने के बहाने निकला पति, रास्ते में खुल गई पोल

जोधपुर में चार साल से साथ रह रही पहली पत्नी ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर युवक को दूसरी शादी के बाद पकड़ लिया। युवक उसे होटल में ठहराने के बहाने ले जा रहा था, तभी शक होने पर महिला ने डायल 112 पर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस दोनों को थाने ले गई और बालिग होने की पुष्टि के बाद बंधपत्र बनवाकर छोड़ दिया। और पढ़ें

07:50 AM, 27-Nov-2026

बिहार: शिक्षिका रहस्यमय तरीके से लापता, पिता का आरोप- बेटी की हत्या कर शव गायब किया; ससुराल वाले फरार

वैशाली के मुर्तुजापुर गांव में BPSC शिक्षिका शिवानी कुमारी 25 नवंबर से लापता हैं। पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव गायब करने और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। शिक्षिका के कमरे से संदिग्ध नमूने जुटाए गए हैं। और पढ़ें

07:44 AM, 27-Nov-2026

बिहार: बिहारशरीफ के 6 गांव बनेंगे ग्रोथ हब, जाम से मिलेगी मुक्ति; 588 जलाशयों को भी किया जाएगा पुनर्जीवित

बिहारशरीफ के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान-2047 में छह गांवों को ग्रोथ हब बनाने, तीन नए रिंग रोड विकसित करने और 588 जलाशयों को पुनर्जीवित करने का प्रस्ताव है। शहर में शिक्षा, पर्यटन, उद्योग और हरित क्षेत्र के विस्तार पर भी जोर दिया गया है। और पढ़ें

07:43 AM, 27-Nov-2026

यमुना बाढ़ क्षेत्र की कैमरों से पहरेदारी: 369 सुरक्षाकर्मी 24 घंटे रखेंगे नजर, DDA का निगरानी का बड़ा इंतजाम

डीडीए ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में दाखिल हलफनामे में बताया कि बाढ़ क्षेत्र की 1337.666 एकड़ जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है।  और पढ़ें

07:42 AM, 27-Nov-2026

उज्जैन: कुंकुम और राम नाम के बिल्वपत्र से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट- मुंड माला धारण कर दिए दिव्य दर्शन

शुक्रवार सुबह भस्म आरती में बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर कुंकुम से विशेष शृंगार किया गया। चांदी का मुकुट, मुंड माला और राम नाम लिखे बिल्वपत्र अर्पित किए गए। संगीतकार शंकर महादेवन और महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरी ने भी दर्शन किए।

 

और पढ़ें

07:42 AM, 27-Nov-2026

पीएम किसान योजना: किन किसानों को मिलेगी 25वीं किस्त और किन्हें नहीं? यहां जानें पात्रता के नियम

  • PM Kisan 25th Installment: पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है
  • वहीं, 24 किस्तें जारी होने के बाद इस बार बारी 25वीं किस्त की है
और पढ़ें

07:40 AM, 27-Nov-2026

उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक आज, महिलाओं और किसानों को मिल सकती है राहत, बिजली बिल सरचार्ज माफी पर भी फैसला संभव

महिलाओं के आर्थिक प्रोत्साहन से लेकर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने तक, कई प्रस्तावों पर आज धामी सरकार का रुख स्पष्ट हो सकता है। कैबिनेट बैठक में स्वयं सहायता समूहों और किसानों से जुड़े मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री की पूर्व में की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने की दिशा में भी फैसले लिए जा सकते हैं। और पढ़ें

07:39 AM, 27-Nov-2026

थैंक्सगिविंग पर अमेरिका में तूफान का कहर: सात लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल, हजारों उड़ानें प्रभावित

अमेरिका के पूर्वी हिस्से में थैंक्सगिविंग के दौरान आए भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई। 7.24 लाख से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। कई राज्यों में बाढ़, बर्फबारी और तेज हवाओं से नुकसान हुआ। पुल बंद करने पड़े, जबकि छह हजार से ज्यादा उड़ानें देरी से चलीं। और पढ़ें

07:39 AM, 27-Nov-2026

विश्व अपडेट: सदी के अंत तक 140% तक बढ़ सकती हैं बिजली गिरने की घटनाएं

World Updates Of 27 Nov: World News, US-Iran Crisis, Russia Ukraine War, US, China; World News In Hindi - विश्व अपडेट: सदी के अंत तक 140% तक बढ़ सकती हैं बिजली गिरने की घटनाएं और पढ़ें

07:36 AM, 27-Nov-2026

त्रिपुरा निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा में 16 निकायों की 268 सीटों पर मतदान शुरू; 733 उम्मीदवार मैदान में

त्रिपुरा में निकाय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है।  16 निकायों की 268 सीटों पर 733 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। अगरतला नगर निगम समेत सभी निकायों में किसका पलड़ा भारी रहेगा? पढ़िए रिपोर्ट और पढ़ें

07:33 AM, 27-Nov-2026

उत्तराखंड: मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर, अब बढ़ेगी ठिठुरन, पाला और कोहरे का अलर्ट, बारिश के आसार नहीं

तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव या बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन सुबह और रात के समय मौसमी दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। खासकर खुले और ऊंचाई वाले इलाकों में पाले का असर देखने को मिलेगा। और पढ़ें

07:16 AM, 27-Nov-2026

राजस्थान: 400 पंचायत समितियों में आज प्रधान का चुनाव, 37 जिलों में तय होगी कमान

राजस्थान में शुक्रवार को 37 जिलों की करीब 400 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव होंगे। नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य मतदान कर प्रधान चुनेंगे। जिन समितियों में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, वहां निर्दलीय और समर्थित सदस्यों की भूमिका अहम होगी। और पढ़ें

07:15 AM, 27-Nov-2026

जेईई मेन 2027: जनवरी सत्र के लिए 14 लाख से ज्यादा आवेदन, आज से खुलेगी करेक्शन विंडो; जानें क्या बदल पाएंगे

जेईई मेन 2027 जनवरी सत्र के लिए 14 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार, कुल 14,06,780 उम्मीदवारों ने फीस जमा की है। आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 27 नवंबर से 29 नवंबर तक खुली रहेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गलतियां सुधार सकेंगे। इस दौरान केवल एक बार बदलाव करने का मौका मिलेगा।
  और पढ़ें

07:06 AM, 27-Nov-2026

नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का तीखा हमला: भोपाल समेत 4 जिलों में शीतलहर, कटनी में पारा 6.8 डिग्री पर पहुंचा

मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज हो गया है। कटनी के करौंदी में पारा 6.8 डिग्री पहुंचा, जबकि भोपाल समेत चार जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तापमान और गिरने के आसार हैं। और पढ़ें

07:04 AM, 27-Nov-2026

हर सिलवट में छिपी एक कहानी है: उम्र के साथ कमजोर नहीं, परिपक्व होता है जीवन

जीवन की लंबी यात्रा में मनुष्य बहुत कुछ खोता और पाता है, लेकिन उम्र के साथ उसे समझ आता है कि असली खूबसूरती अनुभवों, रिश्तों और मन की शांति में है। और पढ़ें

07:01 AM, 27-Nov-2026

आज लॉन्च हो सकती है मिनी कूपर SE: 402KM की रेंज और नए डिजाइन के साथ आएगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत व फीचर्स

  • नई मिनी कूपर SE आज लॉन्च हो सकती है।
  • शुरुआती कीमत संभावित 50 लाख रुपये है।
  • 54.2kWh का बैटरी पैक मिल सकता है।
  • सिंगल चार्ज में 402 किलोमीटर रेंज देती है।
और पढ़ें

07:00 AM, 27-Nov-2026

पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

भारत को एआई और डाटा सेंटरों के क्षेत्र में आगे बढ़ना ही होगा, लेकिन विकास की दौड़ में पर्यावरण और स्थानीय नागरिकों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें