गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'एक जमाने में उत्तर प्रदेश में माफियों का शासन चलता था। 2017 में यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी योगी आदित्यनाथ जी इसके सीएम बने और आज यूपी में माफियों को समाप्त करने का काम भाजपा की योगी सरकार ने किया है। इसी कारण यहां पर निवेश का माहौल बना है। निवेश की प्राथमिक शर्त है कि कानून व्यवस्था अच्छी हो, दूसरो- इसके लिए अनुकूल औद्योगिक नीति बने, तीसरे-सक्रिय सरकार हो और चौथा-मदद करने का उत्साह हो। आज ये चारों चीज उत्तर प्रदेश में मौजूद है इसलिए यहां पर निवेश का माहौल बना है।'
अमित शाह ने कहा, 'हर क्षेत्र में युवाओं को मौका मिल रह है। यूपी में 7 शहर में मेट्रो का संचालन हो रहा है। एक जिला एक उत्पाद को हम लेकर आए। पहले यहां के लोग दूसरे राज्यों में जाते थे। भदोही की दरी, मुरादाबाद का पीतल हो या बनारस की साड़ी। सबने पहचाना बनाई है। उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा। ऐसी शुभकामनाएं देता हूं।'
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, उत्तर प्रदेश में पहेल माफिया होते थे। योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफिया को खत्म कर दिया है। उत्तर प्रदेश आज भय मुक्त प्रदेश बन चुका है। दुनिया भर से खरीददार ट्रेड शो में मौजूद हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी ट्रेड शो के शुभारंभ पर कहा कि 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जी का आज 110वीं जयंती हैं। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ होना ही बड़ी बात है। उन्होंने ही आर्थिक नीति को रखा था। उन्होंने संगठन आधरित राजनीति का काम किया है। दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हमारी प्रेरणा है। 12 साल पहले पीएम मोदी मोदी ने इसी दिन पर मेक इन इंडिया मिशन की घोषणा की थी। हमने टैलेंट को टेक्नॉलॉजी से जोड़ा। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास का आधारशिला रखी। परम्परागत उद्योग यूपी की ताकत है। ्ट्रेड शो में कई व्यापारिक समाझौते होंगे। उत्तर प्रदेश आज निवेश का केंद्र बना।
कैबिनेट मंत्री एमएसएमई भूपेंद्र चौधरी ने यूपी ट्रेड शो के शुभारंभ पर कहा कि तीन संस्करण में अपार सफलता मिली है। यह चौथा संस्करण है। प्रदेश के उत्पाद को नए अवसर मिलेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का उद्घाटन करने के लिए इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट पहुंचे हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो पर कहा, "यह चौथा संस्करण है। इस ट्रेड शो में पूरे देश-दुनिया के लोग आते हैं। इस मंच पर कई MSME इकाइयों को अपने उत्पाद को प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर मिलता है...बड़ा व्यापार होता है...उत्तर प्रदेश की सरकार ट्रेड शो आयोजित करके सभी उत्पादकों को प्रोत्साहित करने का काम करती है।'
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा ने कहा, "यहां इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित हुआ है और मैं इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों का यहां स्वागत करता हूं।"
पुलिस और यातायात विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पूरी कर ली है। 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों के आगमन के दौरान नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और एक्सपो मार्ट के आसपास 13 मार्गों पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। 29 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक एक्सपो मार्ट और आसपास के मार्गों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, एनएच-24 और एनएच-91 समेत निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से गौतमबुद्धनगर में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों पर भी रोक रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
गृहमंत्री अमित शाह ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। उससे पहले वह प्रदेश के कई स्टालों पर विजिट भी करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और भूपेंद्र चौधरी सहित हित कई लोग शामिल रहेंगे।
ट्रेड शो में 2,400 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे। करीब डेढ़ लाख कारोबारी खरीदार और साढ़े चार लाख से अधिक सामान्य आगंतुकों के आने की उम्मीद है। 85 देशों से 600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल होंगे। अब तक 72 देशों के खरीदारों का पंजीकरण हो चुका है।
प्रदेश के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपीआईटीएस प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं और निर्यातकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ेगा। उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक होगा। इस दौरान एक्सपो मार्ट में प्रशासन की तरफ से जारी प्रवेश पत्र पर ही एंट्री मिलेगी। गृह मंत्री सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे।