फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE: एसआईआर पर राहुल-खरगे समेत 11 नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की रिट याचिका, इन्हें बनाया पक्षकार

Mon, 12 Oct 2026 06:52 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

एसआईआर विवाद को लेकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव समेत 11 याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में पहले से दाखिल रिट याचिका पर हस्ताक्षर किए। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट के गेट पर ही रोक दिया गया है। तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव भी मार्च में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:10 PM, 12-Oct-2026

सुप्रीम कोर्ट पहुंच रिट याचिका पर राहुल-खरगे समेत 11 नेताओं ने किए हस्ताक्षर

एसआईआर विवाद को लेकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव समेत 11 याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में पहुंचकर रिट याचिका पर हस्ताक्षर किए। गौरतलब है कि राहुल गांधी की कानूनी टीम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका पहले ही दाखिल की जा चुकी थी।
 

07:05 PM, 12-Oct-2026

अखिलेश यादव को सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद है।
 

 

06:50 PM, 12-Oct-2026

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, लीगल टीम भी है मौजूद

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अन्य इंडिया ब्लॉक नेताओं के साथ भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अपनी याचिका में, विपक्षी गठबंधन ने ईसीआई के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और दो चुनाव आयुक्तों, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को भी पक्षकार बनाया है।
 

विज्ञापन
06:47 PM, 12-Oct-2026

विपक्ष के मार्च के बीच ट्रैफिक पुलिक की एडवाइजरी

इंडिया ब्लॉक विरोध मार्च के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) दिनेश कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंडी हाउस और उनके प्रभाग की सड़कें प्रभावित हैं, जिसके लिए अधिकतम बल तैनात किया गया है, यातायात को ठीक से विनियमित किया जा रहा है और तदनुसार सलाह जारी की जा रही है।
 

06:14 PM, 12-Oct-2026
बाराखंबा रोड पर CEC के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : भूपिंदर सिंह

बाराखंबा रोड पर सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बाराखंबा रोड से इंडिया गठबंधन द्वारा मार्च में राहुल गांधी, खड़गे, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव व अन्य कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सड़कों पर जंग से लाभ देखने को मिला। 

विज्ञापन
05:15 PM, 12-Oct-2026

आप नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं और विधायकों, जिनमें अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं, के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में गुरुद्वारा परिसर में व्यवधान और भ्रामक वीडियो व सोशल मीडिया पोस्ट के प्रसार का आरोप है, जिसकी जांच के तहत पुलिस जमा किए गए वीडियो फुटेज की जांच कर रही है।

 

05:06 PM, 12-Oct-2026

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

मंडी हाउस मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भगवान दास पर रोका दिया है। कांग्रेसी बैरीकेडिंग पर चढ़ गए हैं।

04:59 PM, 12-Oct-2026

संजय सिंह को लेकर आप ने एक्स पर लिखा

आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि संजय सिंह को गिरफ्तार करके मोदी सरकार वोट चोर ज्ञानेश कुमार को नहीं बचा सकती। मोदी सरकार की तानाशाही जल्द ही खत्म होने वाली है।
 

04:29 PM, 12-Oct-2026

अखिलेश यादव मंडी हाउस मार्च में शामिल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव मार्च में शामिल होने के लिए मंडी हाउस पहुंचे।

04:23 PM, 12-Oct-2026

अभिषेक मनु सिंघवी बोले- सिद्धांत के मामले पर याचिका

वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह कोई विरोध मार्च नहीं है, बल्कि सिद्धांत का मामला है। उन्होंने बताया कि सभी विभिन्न राजनीतिक दल सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

04:10 PM, 12-Oct-2026

दिल्ली मेट्रो के सभी गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अब खुले हैं। सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध है।
 

03:38 PM, 12-Oct-2026

राहुल, प्रियंका समेत विपक्षी नेता बस में मौजूद

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिका अर्जुन खड़के, केसी वेणुगोपाल, भूपेन्द्र हुड्डा, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सूले, दीपकनकर भट्टाचार्य, नेहा बोरा और उद्धिता समेत कई विपक्षी दलों के नेता बस में मौजूद थे।
 

03:35 PM, 12-Oct-2026

जंतर-मंतर से धरना-प्रदर्शन स्थल हटाने का सीटीआई ने किया स्वागत

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने केंद्र सरकार द्वारा जंतर-मंतर को धरना-प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले का स्वागत किया है। सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि सीटीआई पिछले हफ्ते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर मांग की थी कि जंतर-मंतर को धरना-स्थल से हटाया जाए। सरकार ने हमारी मांग मान ली है, इसके लिए दिल्ली के 20 लाख व्यापारी केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

02:50 PM, 12-Oct-2026

सब लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे: इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'पूरा इंडिया ब्लॉक एक है। सब लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं।'

02:31 PM, 12-Oct-2026

इंडिया गठबंधन सुप्रीम कोर्ट की ओर रवाना

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का मार्च शुरू हो गया है। सभी नेता एक बस में सवार हो कर रवाना हुए हैं। इंडिया गठबंधन सुप्रीम कोर्ट की ओर रवाना हो गया है।

01:42 PM, 12-Oct-2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे विरोध-प्रदर्शन

दिल्ली में अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं होगा। गृह मंत्रालय ने राजधानी में प्रदर्शन करने की जगह को बदल दिया है। दिल्ली में अब तीन जगहों पर ही धरना प्रदर्शन हो सकेगा। इन जगहों में रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान, सीबीडी मैदान शामिल हैं। प्रदर्शन स्थल से जंतर मंतर का नाम हटा दिया गया है।

01:33 PM, 12-Oct-2026
बाराखंबा रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

इंडिया गठबंधन के मार्च के लिए जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

स्टेटमैन हाउस के सामने सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इक्कठे हुए हैं। बाराखंबा रोड पर प्रदर्शनकारी पहुंचे हैं।

01:15 PM, 12-Oct-2026

'आज हमारे साथ सीपी बाराखंबा जंक्शन पर जुड़ें'

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'आज हमारे साथ सीपी बाराखंबा जंक्शन पर जुड़ें। जो भी संविधान की रक्षा करना चाहता है। कोई भी हो किसी भी पार्टी का हो, अगर भाजपा के लिए सोचते हैं तो आप भी आ जाएं। जो भी हों आप आएं और संविधान की रक्षा करें।'

12:59 PM, 12-Oct-2026

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होने हरियाणा से आए 500 कांग्रेस कार्यकर्ता

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होने हरियाणा से करीब 500 कार्यकर्ता दिल्ली आए हैं। वह कनॉट प्लेस की ओर बढ़ रहे हैं। केंद्रीय टर्मिनल से कनॉट प्लेस की ओर निकले। पुलिस ने इनका रास्ता नहीं रोका।

12:49 PM, 12-Oct-2026

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते फरीदाबाद के बॉर्डर पर सख्त पहरा, वाहनों की जांच

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस सतर्क है। दिल्ली से सटे सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वाहनों को दिल्ली की ओर जाने दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत नाकों पर महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

पुलिस की ओर से शहर में दिल्ली से जुड़ने वाले सात स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। इनमें मांगर चुंगी, शूटिंग रेंज, प्रहलादपुर पुल बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, दुर्गा बिल्डर, बसंतपुर पुस्ता रोड और इस्माइलपुर रोड शामिल रहे। पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखे हुए हैं। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की जांच के कारण यातायात की रफ्तार प्रभावित हुई। वाहन चालकों को कई स्थानों पर रुक-रुककर आगे बढ़ना पड़ा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस जांच का उद्देश्य विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है।

12:44 PM, 12-Oct-2026
कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

इंडिया गठबंधन के मार्च के लिए जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

दिल्ली के मंडी हाउस पर कांग्रेस समर्थक इकट्ठा हो रहे हैं। वहीं, पंत मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुलूस निकला। करीब 500 कार्यकर्ता केंद्रीय टर्मिनल से कनॉट प्लेस की तरफ जा रहे हैं। पंत मार्ग और बाबा खड्गसिंह मार्ग होकर जा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक इनको कहीं रोका नहीं है।

12:41 PM, 12-Oct-2026

'आप उनके घर में कैसे घुस सकते हैं?', हाई कोर्ट ने पुलिस से सख्त सवाल किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मोहम्मद वसीक नदीम खान की कथित गिरफ्तारी के मामले में दिल्ली पुलिस से सख्त सवाल किया। अदालत ने पूछा कि आप उनके घर में कैसे घुस सकते हैं? यह सुनवाई जंतर मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले उनकी हिरासत में लिए जाने की याचिका पर हो रही थी।

याचिकाकर्ता नदीम खान एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (एपीसीआर) के राष्ट्रीय सचिव और ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ के संस्थापक हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि शाहीन बाग थाना पुलिस ने 29 सितंबर को उन्हें जंतर मंतर पर एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग लेने से रोकने के लिए अवैध रूप से हिरासत में लिया था। याचिका के अनुसार, पुलिस ने उन्हें अबुल फजल एन्क्लेव स्थित जमात-ए-इस्लामी हिंद मुख्यालय में सुबह करीब साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक कथित तौर पर कैद रखा। खान का कहना है कि उन्हें न तो औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया और न ही हिरासत का कोई लिखित आधार दिया गया।

इससे पहले शुक्रवार को खान की ओर से पेश वकील शाहरुख आलम ने अदालत से मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि खान को फिर से हिरासत में लिए जाने की आशंका है और उन्हें कोलकाता जाने की फ्लाइट भी पकड़नी है। हालांकि, तत्कालीन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था और मामले को सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया था। पीठ ने कहा था कि कोई लिखित सूचना नहीं है जो उन्हें यात्रा से रोकती हो या घर में नजरबंद करने की बात कहती हो।

12:32 PM, 12-Oct-2026
सीपी में हालात सामान्य - फोटो : अमर उजाला

सीपी में हालात सामान्य, जनपथ रोड पूरी तरह खुला

सीपी में हालात सामान्य है। पुलिस बल की तैनाती है लेकिन बीते दिनों के मुकाबले आज पुलिस कम नजर आ रही है। जनपथ रोड पूरी तरह खुला है, वहां कोई बैरीकेडिंग नहीं है। संसद मार्ग रोड पर अभी भी बैरीकेडिंग है, लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस लोगों और निजी वाहन को अंदर जाने की अनुमति दे रही है। जंतर मंतर को पूरी तरह घेरेबंद में रखा गया है।

12:18 PM, 12-Oct-2026

पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे सीजेपी नेता

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांगने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा, 'हम जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पुलिस से तारीख मांगेंगे। हमें उम्मीद है कि पुलिस हमें तारीख देगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम 24 घंटे के भीतर अगला कदम उठाएंगे।'

11:57 AM, 12-Oct-2026

सीजेपी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि पुलिस प्रदर्शन की अनुमति के लिए 10 दिन पहले आवेदन करने को कहती है। अब सीजेपी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। दास ने कहा कि पुलिस खुद प्रदर्शन के लिए तारीख और समय तय कर बताए। पार्टी ने कहा कि 24 घंटे में जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

11:48 AM, 12-Oct-2026

भाजपा की चारसौबीसी नहीं चलने देंगे: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "उत्तर प्रदेश में लाखों वोट फर्जी बने हुए हैं। एक व्यक्ति के 10 वोट बने हुए हैं। कई विधानसभाओं में हमने ऐसे फर्जी वोट निकाले हैं। हम सूची जारी करेंगे। इसका मतलब SIR में गड़बड़ है। करोड़ों रुपए SIR में खर्च किए, समय बर्बाद किया। भाजपा की चारसौबीसी नहीं चलने देंगे, 403 पर।

10:20 AM, 12-Oct-2026

जनता ने इंडिया गठबंधन को नकार दिया: ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जनता ने इंडिया गठबंधन को नकार दिया है। एक भी साक्ष्य इनके पास नहीं है। एक साल से ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त बने हैं। 10 साल से अखिलेश यूपी से बाहर हैं, 30 साल से कांग्रेस यूपी से बाहर है। हर राज्य में इनकी सरकार चली गई है। आज ये SIR को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार ने वही काम किया जो 1952 से हो रहा है।"

10:07 AM, 12-Oct-2026

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर होगा विपक्ष

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रस्तावित मार्च में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह मार्च सुप्रीम कोर्ट तक निकाला जाना है। इसमें तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, वाम दलों, आरजेडी, एनसीपी (एसपी), नेशनल कॉन्फ्रेंस, वीसीके और आईयूएमएल के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। केरल के कुछ क्षेत्रीय दल भी मार्च में हिस्सा ले सकते हैं।

09:02 AM, 12-Oct-2026

कनॉट प्लेस में सुरक्षाबल तैनात, पुलिस ने बैरिकेडिंग की

आज सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च से पहले कनॉट प्लेस में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग की है।
 

09:01 AM, 12-Oct-2026

जंतर-मंतर पर सुरक्षाबल तैनात

आज सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

08:57 AM, 12-Oct-2026

ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है: राहुल गांधी

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार को कांग्रेस, पूरा इंडिया गठबंधन और देश के युवा बड़ी संख्या में एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे। इस बार भी पहले से ज्यादा तेज आवाज पूरे देश में गूंजेगी। राहुल गांधी ने बताया कि सोमवार एक बार फिर सड़कों से आवाज उठेगी। केंद्रीय गृह मंत्री को जितनी पुलिस लानी है, 10 हज़ार, 20 हज़ार, 40 हज़ार, ले आएं। हम डरने वाले नहीं हैं। पीछे हटने वाले नहीं हैं। ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है।

08:53 AM, 12-Oct-2026

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी

दिल्ली में सोमवार 12 अक्टूबर को कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू करने की बात कही है। ऐसे में वाहन चालकों को सफर की योजना पहले से बनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। प्रभावित होने वाले प्रमुख स्थानों में पंचकुइयां गोलचक्कर, मंडी हाउस, मिंटो रोड, गुरु नानक चौक, कनॉट प्लेस, लोधी रोड फ्लाईओवर, रेल भवन गोलचक्कर, पटेल चौक और संसद मार्ग सहित कई इलाके शामिल हैं। हालात के अनुसार इन मार्गों पर यातायात की व्यवस्था बदली जा सकती है। पुलिस ने लोगों से प्रभावित क्षेत्रों में गैर-जरूरी यात्रा से बचने, डायवर्जन संकेतों का पालन करने और यातायात कर्मियों के निर्देश मानने की अपील की है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

08:16 AM, 12-Oct-2026

दिल्ली में छह मेट्रो स्टेशन हैं बंद

नई दिल्ली में सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार आज शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इसकी जानकारी दी है। बंद रहने वाले स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड शामिल हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों को प्रवेश और बाहर निकलने की सुविधा नहीं मिलेगी। डीएमआरसी ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक स्टेशन या मार्ग का इस्तेमाल करें।

08:09 AM, 12-Oct-2026

LIVE: एसआईआर पर राहुल-खरगे समेत 11 नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की रिट याचिका, इन्हें बनाया पक्षकार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहे है। इंडिया गठबंधन के नेता एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें