फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:51 PM, 11-Nov-2026

बिहार: चित्रगुप्त पूजा से दिया जवाबदेही का संदेश, नितिन नवीन बोले- जनता को मिले काम का हिसाब

खगौल की न्यू कॉलोनी में आयोजित चित्रगुप्त पूजा समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए। उन्होंने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर देशवासियों और कलमजीवियों को शुभकामनाएं दीं। और पढ़ें

02:38 PM, 11-Nov-2026

बिहार: मिथिलेश तिवारी बोले- पुल PM मोदी बनाएंगे और फीता लालू जी काटेंगे, यह नहीं चलेगा; TRE को लेकर क्या कहा?

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने आज तेजस्वी यादव से लेकर प्रशांत किशोर और पप्पू यादव तक किसी को नहीं छोड़ा। साथ ही बीपीएससी टीआरई-4 अभ्यर्थियों और शिक्षकों के लिए भी बड़ा संकेत दिया। आइए जानते उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें

02:06 PM, 11-Nov-2026

बिहार: छठ पर घर लौट रहे युवक की बस हादसे में मौत, चाचा आईसीयू में, मचा कोहराम

छठ पर्व मनाने के लिए राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार लौट रहे बनियापुर के युवक सवलिया राय की लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस हादसे में मौत हो गई। उनके चाचा नरेश राय गंभीर रूप से घायल हैं और लखनऊ के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
12:55 PM, 11-Nov-2026

बिहार: पावर सबस्टेशन में भीषण आग, 50 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की टीम मौके पर

बिहार के किशनगंज में पश्चिमपाली स्थित पावर सबस्टेशन के पावर हाउस में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि करीब 40 से 50 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। और पढ़ें

12:37 PM, 11-Nov-2026

बिहार: नीतीश कुमार पर कांग्रेस की टिप्पणी के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- ऐसी ओछी बात नहीं करनी चाहिए

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ओछी बातें नहीं करनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने विपक्षी गठबंधन बनाने में नीतीश कुमार की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी नींव उनके प्रयासों से तैयार हुई थी। और पढ़ें

विज्ञापन
12:19 PM, 11-Nov-2026

बिहार न्यूज: गैस सिलेंडर लीक होने से तीन दुकानों में लगी आग, तीन लाख से अधिक का नुकसान; टला बड़ा हादसा

बिहार के मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित व्यस्त कल्याणी चौक पर गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं और तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ। और पढ़ें

11:57 AM, 11-Nov-2026

बिहार न्यूज: कहीं गूंजे पारंपरिक गीत तो कहीं हुई पूजा, भाइयों की सलामती के लिए बहनों ने रखा व्रत

दीपावली के बाद बुधवार को भाई दूज यानी यम द्वितीया का पर्व शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और तरक्की की कामना के लिए व्रत रखा।  और पढ़ें

11:32 AM, 11-Nov-2026

बिहार में दर्दनाक हादसा: एनएच-27 पर बाइक सवार चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीन की मौत; एक घायल

बिहार के दरभंगा में मब्बी थाना क्षेत्र के NH-27 पर शिवधारा बाजार समिति चौक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में मो. फारिश, मो. इफ्तेखार और मो. अल्ताफ नियाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा युवक घायल हो गया। और पढ़ें

11:24 AM, 11-Nov-2026

बिहार में आज भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा पर क्या संयोग बन रहा? जानिए पूजा की मान्यता और शुभ मुहूर्त के बारे में

भाई-बहन के रिश्ते से जुड़े इन त्योहारों में कुछ ऐसी परंपराएं निभाई जाती हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कहीं भाई की सलामती के लिए अनोखी रस्म निभाई जाती है, तो कहीं कलम और दवात की पूजा का विशेष महत्व है। आइये जानते हैं...

और पढ़ें

10:21 AM, 11-Nov-2026

बिहार: नालंदा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला मजदूर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नालंदा के बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर तुंगी हाल्ट के पास मंगलवार देर शाम एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया सराय निवासी 32 वर्षीय अजीत कुमार उर्फ कारू पासवान के रूप में हुई है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने का मामला मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
  और पढ़ें

09:57 AM, 11-Nov-2026

बिहार: छठ से पहले सारण में पसरा मातम, गंगा में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत

बिहार के सारण जिले के शेखडुमरी गांव में छठ पर्व से पहले दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी में स्नान करने गए 12 और 10 साल के दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
  और पढ़ें

09:34 AM, 11-Nov-2026

पटना में आज: चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज को लेकर क्या चल रहा, सीएम सम्राट और नितिन नवीन कहां जाएंगे?

Patna News: पटना में आज कई ऐसी हलचल देखने को मिलेगी, जिन पर राजनीतिक गलियारे से लेकर आम लोगों तक की नजर रहेगी। सीएम सम्राट चौधरी एक समारोह में शामिल होंगे। कुछ ऐसे कार्यक्रम भी हैं, जिनकी तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। दिनभर की इन गतिविधियों के बीच एक खास मुलाकात भी चर्चा में रहने वाली है। और पढ़ें

08:43 AM, 11-Nov-2026

बिहार: जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के तीन लोगों को लगी गोली; वाराणसी रेफर

बिहार के बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बैरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

08:27 AM, 11-Nov-2026

बिहार: गया में पुलिस महकमे में हड़कंप, एसआई के कथित ऑडियो में मंथली और रिश्वत की चर्चा; एसएसपी को सौंपी जांच

बिहार के गया स्थित विष्णुपद थाने में तैनात एसआई ऋषि रंजन से जुड़े तीन कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल है। ऑडियो में मंथली, कार्रवाई रुकवाने के बदले पैसे के लेन-देन और थाने में शराब मंगवाने की कथित बातचीत का दावा किया जा रहा है। मामला आईजी विकास वैभव तक पहुंचा है। उन्होंने एसएसपी सुशील कुमार को जांच सौंपी है। और पढ़ें

07:47 AM, 11-Nov-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के मुंगेर जिले के हलिमपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद छत से फायरिंग की गई। इस दौरान काली प्रतिमा का विसर्जन देखकर लौट रहे 16 वर्षीय गुड्डू कुमार के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध हथियार और चार खोखे बरामद किए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें