पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ परिवहन और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को जम्मू से श्रीनगर तक महिला नेतृत्व वाली इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) रैली निकाली गई। फिक्की फ्लो जम्मू, कश्मीर और लद्दाख की ओर से आयोजित रैली को टीआरसी कॉम्प्लेक्स जम्मू से निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य जम्मू अरुण मन्हास और संयुक्त निदेशक पर्यटन जम्मू ऐजाज कैसर मलिक ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 22 महिलाएं 10 इलेक्ट्रिक कारों से जम्मू-श्रीनगर का सफर कर रही हैं। प्रतिभागी रास्ते में विभिन्न पर्यटन स्थलों पर रुकेंगी और जम्मू के उन स्थलों को भी सामने लाएंगी, जो पारंपरिक पर्यटन सर्किट से बाहर हैं। रैली का उद्देश्य ईवी के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ और जिम्मेदार पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।