फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बेटे की शादी के अगले दिन पिता की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

Wed, 23 Sep 2026 11:59 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मढ़ के चक जाफर निवासी 60 वर्षीय पुरुषोत्तम सिंह की रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई, जबकि कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

घर में कल बजा था ढोल, आज मातम में बदलीं खुशियां
मढ़ के चक जाफर गांव में मंगलवार शाम हुए हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। पुरुषोत्तम सिंह के छोटे बेटे की सोमवार को ही शादी हुई थी और मंगलवार सुबह नई बहू घर आई थी। जिस घर में बेटे का रिसेप्शन था और कल तक शादी के ढोल-नगाड़े बज रहे थे, वहां अचानक मौत से मातम छा गया। रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाता घर मातम में डूब गया और रिसेप्शन की तैयारियां आंसुओं में बह गईं। पुरुषोत्तम सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें