फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का एलान: कल सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा विपक्ष, वोट चोरी और एसआईआर रोकने की मांग

Sun, 11 Oct 2026 07:22 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने सोमवार को विपक्षी दलों, युवाओं और नागरिक समाज के संगठनों के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की घोषणा की। उन्होंने एक्स पर आरोप लगाया कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ पुलिस और भाजपा के लोगों ने मारपीट की।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का एलान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में युवाओं के प्रदर्शन के दमन का आरोप पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगाया। इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि एसआईआर विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 12 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाले जाने का एलान किया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि सोमवार को विपक्षी दलों, युवाओं और नागरिक समाज के संगठनों के साथ वे सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मार्च पार्टी, लिंग, जाति, समुदाय और राज्य की सीमाओं से ऊपर उठकर भारतीय नागरिकों के रूप में निकाला जाएगा।

राहुल गांधी ने की क्या मांगें?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया, ''शनिवार को दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा। उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी। लेकिन उन्हें पुलिस और भाजपा के गुंडों, दोनों ने पीटा। ऐसा भारत हम नहीं चाहते। सोमवार 12 अक्तूबर को, हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे।''
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ''देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे। हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे। हमारी मांग है - वोट चोरी बंद हो, एसआईआर पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।''

इंडिया ब्लॉक नेताओं के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का एलान
उन्होंने कहा, ''नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज को दबा नहीं सकते। ये कायर हमें डरा नहीं सकते। इन्हें पीछे हटना ही होगा। हम सब साथ चलेंगे - मोहब्बत, भाईचारे और देशभक्ति के साथ। डरो मत। कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें