फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी: पीयूष गोयल के आवास पहुंचे पीएम मोदी, गणपति बप्पा की उतारी आरती; लिया विघ्नहर्ता का आशीर्वाद

Mon, 14 Sep 2026 10:35 PM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर पहुंचकर गणेश चतुर्थी के अवसर पर विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना की। देशभर में गणेश चतुर्थी धार्मिक उत्साह और भव्य आयोजनों के साथ मनाई जा रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर देशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। दोनों ने सभी के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर तस्वीरों के साथ पोस्ट किया, 'केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर गणपति के दर्शन के लिए गया। भगवान श्री गणेश सभी को आशीर्वाद दें।' राधाकृष्णन ने भी गोयल के आवास पर भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


देशभर में उत्साह से मनाया जा रहा गणेश चतुर्थी का त्योहार
गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को देशभर में धार्मिक उत्साह और उमंग का माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रमुख पंडालों और मंदिरों में पहुंचे। भगवान गणेश के जन्म के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस पर्व पर पारंपरिक रीति-रिवाजों, पूजा-पाठ और सामुदायिक आयोजनों के साथ उत्सव मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर अलग-अलग दलों के राजनीतिक नेताओं ने भी पूजा और आरती की। उन्होंने पार्टी मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में खुशहाली और उत्साह की कामना की।

पीएम मोदी ने दीं देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं 
पीएम मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र पर्व लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'मेरे सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। दर्शन और पूजा के इस पवित्र पर्व से विघ्नों को दूर करने वाले भगवान गणेश सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह भरें। उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी प्रयास सफल हों और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही मेरी प्रार्थना है।'
उन्होंने भगवान गणेश की स्तुति में एक भक्ति पद भी साझा किया। उन्होंने लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया! जो मोदक के भोग से प्रसन्न होते हैं, सदैव मुक्ति की कामना करने वाले, मस्तक पर चंद्रमा धारण करने वाले, चंचल नेत्रों वाले जीवों के रक्षक। जो एकमात्र और अद्वितीय प्रभु हैं, दुष्ट राक्षसों का संहार करने वाले और भक्तों के सभी दुर्भाग्य को दूर करने वाले हैं, मैं उन विनायक को नमन करता हूं।'
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी क्यों है खास?
गणेश चतुर्थी को विनायक चविथि या विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व में भगवान गणेश की पूजा की जाती है। उन्हें नई शुरुआत और विघ्नों को दूर करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। यह दस दिवसीय पर्व 'चतुर्थी' से शुरू होकर 'अनंत चतुर्दशी' पर समाप्त होता है। इस उत्सव की अवधि को 'विनायक चतुर्थी' या 'विनायक चविथि' भी कहा जाता है।

उत्सव के दौरान लोग भगवान गणेश की प्रतिमाएं अपने घर लाते हैं, व्रत रखते हैं, तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करते हैं और पंडालों में दर्शन के लिए जाते हैं। देशभर में मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान मंदिरों और मंडलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें