स्वदेशी खेल प्रदर्शन खेल 2026 का आयोजन
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय और गुजरात सरकार की ओर से सोमवार को भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल प्रदर्शन खेल 2026 का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यह खेल पारंपरिक और स्वदेशी खेल प्रथाओं को प्रदर्शित करने और खेल के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान, विरासत संरक्षण और लोगों के सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के प्रतिनिधिमंडलों को एक साथ लाएगा।
अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ का अखिरी दिन
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की ओर से आयोजित ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ का आखिरी दिन है। 26 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित इस बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास में सात मित्र देशों (एफएफसी) - ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका - की वायु सेनाओं के साथ-साथ 32 प्रेक्षक देश भी शामिल हुए। बता दें कि रक्षा मंत्री ने शनिवार को जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया। इसके साथ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सोमवार को 33वां स्थापना दिवस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सोमवार को 33वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि होंगे। 33 वर्षों में आयोग ने 3,100 स्वतः संज्ञान मामलों सहित 24 लाख से अधिक मामले दर्ज किए और मानवाधिकार उल्लंघन के पीड़ितों को राहत के तौर पर 274 करोड़ रुपये देने की अनुशंसा की।
एएमयू से संबंधित मामले में सुनवाई
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर उच्चतम न्यायालय में सात जजों की पीठ 12 अक्तूबर को सुनवाई करेगी। न्यायालय में एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे के मामले में एएमयू बनाम डॉ. नरेश अग्रवाल व अन्य के बीच वाद चल रहा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में सात सदस्यीय पीठ इसकी सुनवाई कर रही है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदर्शन में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 12 अक्तूबर को दिल्ली में कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री सहित हिमाचल से कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। (संबंधित खबर
यहां पढ़ें)
यूपी में शुरू होगी ईवीएम की एफएलसी
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में 12 अक्तूबर से शुरू होने वाली ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) से पहले जिलाधिकारी ने मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने पारदर्शी तरीके से जांच कराने का आश्वासन दिया। (संबंधित खबर
यहां पढ़ें)