फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्त्री रोग ओपीडी में डेपुटेशन पर विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं शुरू

Tue, 22 Sep 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना उपचार के लिए पहुंचने वाली सैकड़ों महिलाओं को मिली राहत
विज्ञापन

दो विशेषज्ञ डॉक्टर के जाने के बाद एक के सहारे रह गई थी ओपीडी
लंबी कतारों के कारण गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ती थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की स्त्री रोग ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रही महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। अस्पताल में स्त्री रोग ओपीडी को सुचारू रूप से चलाने के लिए अब डेपुटेशन पर आई विशेषज्ञ डॉक्टर ने अपनी सेवाएं शुरू कर दीं हैं। ऐसे में रोजाना ओपीडी में उपचार या टेस्ट रिपोर्ट को दिखाने के लिए आने वाली महिलाओं को खासी सुविधा हुई है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से एक माह के अंदर स्त्री रोग के एक विशेषज्ञ डॉक्टर ने नौकरी छोड़ अपना क्लीनिक शुरू किया, तो दूसरे का तबादला हो गया। ऐसे में ओपीडी और स्त्री रोग ऑपरेशन की जिम्मेदारी एक ही विशेषज्ञ के कंधों पर आ गई थी। ऐसे में मरीजों को भी ओपीडी के बाहर घंटों तक लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ रहा था। वहीं ऑपरेशन करने के लिए भी एक ही विशेषज्ञ के जाने के बाद मरीजों के लिए कोई डॉक्टर ही बाकी नहीं रहता था। वहीं लंबी कतारों में कई गर्भवती महिलाओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में मरीजों की परेशानी को देखते हुए अब एक और डॉक्टर की डेपुटेशन पर सेवाएं ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर राजगढ़ अस्पताल से सोलन अपनी सेवाएं देने के लिए पहुंची हैं। ऐसे में महिलाओं को अब लंबी कतारों से राहत मिली है। वहीं डॉक्टर के आने से प्रशासन पर पड़ा बोझ भी कुछ समय के लिए हल्का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टर राकेश पंवार ने बताया कि प्रशासन की ओर से अस्पताल में रिक्त पड़े पदों पर डॉक्टरों की तैनाती के लिए मांग भेजी है। इसको मंजूरी मिलने के बाद रिक्त पड़े पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें