फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीतीं कई ट्रॉफियां और पदक

Mon, 28 Sep 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
डीएवी राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स टूर्नामेंट-2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले डीएवी अंबुजा विद्या
विज्ञापन
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन के खिलाड़ियों ने चमकाया नाम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। डीएवी राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स टूर्नामेंट-2026 में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक और ट्रॉफियां जीतीं।
विज्ञापन

वॉलीबाल में अंडर-17 बालक तथा अंडर-14 और अंडर-17 बालिका टीमों ने विजेता का खिताब हासिल किया। बास्केटबॉल में अंडर-14 बालिका टीम विजेता रही, जबकि अंडर-17 बालिका टीम उपविजेता रही। ताइक्वांडो में विद्यालय की एक छात्रा ने स्वर्ण, चार खिलाड़ियों ने रजत और पांच ने कांस्य पदक जीते। बॉक्सिंग में दो छात्राओं ने स्वर्ण और पांच खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए। चेस की एकल प्रतियोगिता में पूर्णिमा भारद्वाज ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। चेस की अंडर-17 टीम उपविजेता रही। योग प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका टीम ने द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने खिलाड़ियों और खेल शिक्षकों अनिल गुप्ता व शीतल वर्मा को उपलब्धियों पर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीपीएम (एसीएल) सुनील चौधरी ने भी प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा आगामी राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें