फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जोगिंद्रा बैंक कर्मचारियों को दिवाली पर 3.17 करोड़ की सौगात

Sat, 31 Oct 2026 11:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन में जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही की समीक्ष
विज्ञापन
बैंक की दूसरी तिमाही की समीक्षा बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजंसी
1.74 करोड़ का महंगाई भत्ता एरियर और 1.43 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने का फैसला
सोलन। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड ने दिवाली पर अपने कर्मचारियों को 3.17 करोड़ रुपये की सौगात देने की घोषणा की है। इसमें 1.74 करोड़ रुपये का महंगाई भत्ता एरियर और 1.43 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि शामिल है। बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई दूसरी तिमाही की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रबंध निदेशक पंकज सूद भी मौजूद रहे।
बैंक प्रबंधन के अनुसार, महंगाई भत्ता एरियर एक जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि का होगा। अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक बैंक का वित्तीय प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। बैंक को उम्मीद है कि 31 मार्च 2027 तक उसका कुल कारोबार 2,300 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा और शुद्ध लाभ करीब 25 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक ने 21.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। बैंक वित्तीय अनुशासन और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश शर्मा ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनसे टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैंक की प्रगति में कर्मचारियों, ग्राहकों और जमाकर्ताओं का विश्वास महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें