फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंबोया स्कूल ने जीता ऑल राउंड बेस्ट का खिताब

विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए मुख्य अतिथि डीएस ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
खोदरी माजरी में छात्र-छात्राओं की अंडर-14 खेल प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

18 स्कूलों के 250 खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोदरी माजरी में छह दिवसीय छात्र-छात्राओं की अंडर-14 खोड़ोवाला ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में समूहगान में अंबोया स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में खोदरी माजरी की अंशिका प्रथम और श्यामपुर की गरिमा द्वितीय रही। लोकनृत्य में खोदरी माजरी की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर अंबोया स्कूल को ऑलराउंड बेस्ट का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

कबड्डी छात्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल श्यामपुर की टीम ने मेजबान खोदरी माजरी को 36-15 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। खो-खो में गोरखूवाला विजेता और अंबोया उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में किल्लोड़ प्रथम और अंबोया दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में भी किल्लोड़ विजेता और अंबोया उपविजेता रहा।
समापन समारोह में शांति प्लेट्स एंड फाउंडेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक डीएस ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। मेग्मा दवा उद्योग के एमडी रिकेश शर्मा और सोहन ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नशे और मोबाइल से दूर रहने, गुरुजनों का सम्मान करने तथा पढ़ाई के साथ खेलकूद को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मस्तराम चौहान, पंचायत प्रधान कविता ठाकुर, शांति ठाकुर, निर्मला ठाकुर, सोहन सिंह ठाकुर, मुल्तान सिंह, अर्जुन सिंह, रमेश ठाकुर, इंजीनियर विजेंद्र ठाकुर, जवाहर सिंह, भगत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें