फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रामपुर के लिए तत्तापानी में नशे के खिलाफ दौड़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
33,500 रुपये के बांटे नकद पुरस्कार
विज्ञापन

10 और 3 किलोमीटर की मिनी मैराथन में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी

करसोग (मंडी)। चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज का संदेश देने के उद्देश्य से तत्तापानी में मिनी मैराथन करवाई गई। ग्राम पंचायत तत्तापानी के प्रधान प्रेम रैना की पहल पर आयोजित इस दौड़ में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। होटल हॉट स्प्रिंग तत्तापानी के प्रयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में 10 और तीन किलोमीटर की दौड़ करवाई गई। इसमें तत्तापानी के अलावा सुन्नी, शिमला, मंडी और सोलन से पहुंचे प्रतिभागियों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कुल 33,500 रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए गए। इसके अलावा 165 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि 18 विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर पंचायत प्रधान प्रेम रैना ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए केवल जागरूकता संदेश देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर धरातल पर सकारात्मक पहल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें