फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दीपावली तक भुगतान नहीं हुआ तो हाईवे पर उतरेंगे पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, कम्युटेशन की संशोधित राशि लंबित
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में हिम आंचल पेंशनर महासंघ की बैठक में की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान न होने से पेंशनरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हिम आंचल पेंशनर महासंघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि दीपावली तक लंबित भुगतान नहीं किए गए तो पेंशनर हाईवे पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो संबंधित विभागों का घेराव करने के साथ हाईवे जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
मंगलवार को जोगिंद्रनगर में हिम आंचल पेंशनर महासंघ की बैठक इकाई अध्यक्ष नेक राम शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और कम्यूटेशन की संशोधित राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इससे पेंशनरों में भारी रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वेतन विसंगतियों के समाधान और लंबित वित्तीय लाभ जारी करने के लिए पेंशनरों को लगातार सरकार के समक्ष अपनी मांगें उठानी पड़ रही हैं। करीब एक लाख 80 हजार पेंशनरों के हितों से जुड़े इन मामलों में सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में प्रकाश वर्मा, गोपाल, रोशन लाल और नरेंद्र सिंह ठाकुर ने चिकित्सा बिलों का भुगतान लंबित रहने पर भी नाराजगी जताई। रविंद्र शर्मा, ज्ञान सिंह सकलानी, राजकुमार, प्रभात सिंह, नारायण और बलदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बावजूद लंबित वित्तीय लाभ जारी करने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक के आरंभ में पेंशनर दिलीप सिंह ठाकुर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें