फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बरोट स्कूल में पधर जोन की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
20 स्कूलों की 300 छात्राएं दिखा रही हैं प्रतिभा
विज्ञापन

मार्च पास्ट प्रतियोगिता में बरोट स्कूल रहा अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में शनिवार से पधर जोन की वरिष्ठ माध्यमिक व हाई स्कूलों की अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। इस मौके पर खिलाड़ियों की मार्च पास्ट की सलामी मुख्य अतिथि बीडीसी द्रंग की अध्यक्ष सुनीता देवी ने ली।
प्रधानाचार्य थमन सिंह ने बातया कि तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पधर जोन के 20 विभिन्न विद्यालयों की लगभग 300 छात्रा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने स्कूल की गतिविधियों के लिए अपनी ओर से 5100 की प्रोत्साहन राशि प्रधानाचार्य को प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरोट पाठशला में पधर जोन की अडर-19 छात्राओं की मार्च पास्ट प्रतियोगिता में बरोट स्कूल प्रथम, रोपा दूसरे और चुक्कू स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को मुख्यातिथि ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें