फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मंडी में चार साल के मासूम को कुत्तों के झुंड ने घेरा, चीख सुनकर दौड़े लोग; बाल-बाल बची जान

Mon, 05 Oct 2026 06:00 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शहर के रामलीला मैदान में टहल रहे चार साल के मासूम को अचानक लावारिस कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। कुत्ते बच्चे पर हमला करने के लिए झपट पड़े। बच्चे की चीख सुनकर वहां मौजूद लोगों ने मासूम की जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
मासूम पर कुत्तों का हमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोगिंद्रनगर शहर के रामलीला मैदान में रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लावारिस कुत्तों के झुंड ने चार साल के बच्चे को घेर लिया। बताया जा रहा है कि बच्चा मैदान में टहल रहा था। इसी दौरान अचानक कुत्तों का झुंड उसकी तरफ बढ़ा और उसे घेरकर हमलावर हो गया। कुत्तों को अपनी ओर झपटता देख बच्चा डर गया और चीखने लगा।

विज्ञापन


बच्चे की चीख सुनकर बचाव के लिए दौड़े लोग
मासूम की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे। जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज और स्थानीय निवासी गुरुशरण परमार ने भी बच्चे को कुत्तों से बचाने के लिए बीच-बचाव किया। हालांकि, इस दौरान कुत्तों ने उन पर भी झपटने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए आसपास के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। कई लोगों के जुटने के बाद किसी तरह बच्चे को कुत्तों के झुंड से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। समय रहते लोगों के पहुंच जाने से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
कुशाल भारद्वाज और गुरुशरण परमार ने कहा कि यदि समय रहते लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। स्थानीय निवासी विनोद कुमार और कमल ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से लावारिस कुत्तों की समस्या बनी हुई है। उनका कहना है कि कुत्तों के हमलों से लोग परेशान हैं और इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि ऐसे स्थानों पर लावारिस कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए नियमों के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

नगर परिषद ने कार्रवाई के निर्देश दिए
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कार्यकारी अधिकारी एवं एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि लावारिस कुत्तों की समस्या को लेकर नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। रामलीला मैदान जैसी सार्वजनिक जगहों पर बच्चों और परिवारों की आवाजाही को देखते हुए स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें