जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। प्राचार्य प्रो. प्रकाश चौहान ने बताया कि समारोह में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. धर्मवीर ठाकुर रसायन विज्ञान, डॉ. शमशेर सिंह राणा वाणिज्य तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के सह-आचार्य डॉ. संजीत ठाकुर अर्थशास्त्र को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। महाविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राध्यापिका डॉ. स्मृति ठाकुर व विधु भारद्वाज ने बताया कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट किया। संवाद