फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: सड़क से 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटे सहित पांच लोगों की माैत, एक घायल

Sat, 31 Oct 2026 11:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू।

सार

 शिमला जिले के नावर क्षेत्र की दरोटी संपर्क सड़क पर हुए दर्दनाक हादसे में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शिमला जिले के रोहड़ू में टिक्कर-नावर क्षेत्र के दरोटी गांव के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

मां-बेटा सर्दियों के लिए पशुओं का चारा जुटाने नेपाली मजदूरों के साथ जा रहे थे
जानकारी के अनुसार, दरोटी निवासी मां-बेटा सर्दियों के लिए पशुओं का चारा जुटाने नेपाली मजदूरों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार कुछ महीने पहले ही खरीदी गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शिमला रेफर कर दिया गया।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को जारी की फाैरी राहत
तहसीलदार टिक्कर प्रियंजली और नायब तहसीलदार मेहर सिंह फिष्टा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 15-15 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। एक ही हादसे में पांच लोगों की मौत से दरोटी गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

मृतकों की सूची
मृतकों की पहचान कुशल शौक्टा (29) पुत्र प्रमोद और कल्पना शौक्टा (49) पत्नी प्रमोद निवासी दरोटी के रूप में हुई है। इसके अलावा नेपाल निवासी मीना (22), उसकी सात वर्षीय बेटी रोशनी और निर्मला (21) की भी मौत हुई है तीनों नेपाली नागरिक हैं। घायल की पहचान नेपाल निवासी प्रेम के रूप में हुई है। हादसे में जान गंवाने मीना उसकी पत्नी और रोशनी उसकी बेटी थी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की माैत पर जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रोहड़ू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरोटी के पनू नाला के समीप हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की माैत तथा एक व्यक्ति के घायल होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने तथा घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें