फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोपा-शांघड़ सड़क पर टारिंग शुरू, पर्यटकों की राह होगी आसान

Sat, 26 Sep 2026 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की रोपा-शांघड़ सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू हो गया है। सड़क की हालत सुधरने से क्षेत्र के लोगों को जल्द सफर की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं, पर्यटन स्थल शांघड़ पहुंचने वाले पर्यटकों का सफर भी सुहाना होगा। इससे क्षेत्र के पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है।
लोक निर्माण विभाग ने सड़क की टारिंग के लिए एक करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। वर्तमान में सड़क की हालत खस्ता होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढों के कारण बस और अन्य वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। वहीं, सड़क से उड़ने वाली धूल भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
अब लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद ठेकेदार के माध्यम से टारिंग का कार्य शुरू करवा दिया है। करीब 14 किलोमीटर लंबी रोपा-शांघड़ सड़क की टारिंग पूरी होने के बाद लोगों को लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

घाटी के पर्यटन कारोबारी पंकज कुमार, रमेश ठाकुर और प्रवीण आदि ने बताया कि सड़क की हालत सुधरने से पर्यटकों के लिए शांघड़ पहुंचना आसान होगा। वर्तमान में खराब सड़क के कारण पर्यटकों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि सड़क बेहतर होने से पर्यटन कारोबार को भी लाभ मिलेगा।
वर्ष 2023 और 2025 की आपदा के दौरान इस मार्ग की हालत और खराब हो गई थी। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने सड़क की टारिंग और सुरक्षा कार्य करवाने की मांग उठाई थी। अब कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मेघ सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क की टारिंग का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जल्द ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें