फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मंत्र जाप करते त्रिलोकीनाथ पहुंचे सैकड़ों बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु

Sat, 26 Sep 2026 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। ईको पदयात्रा के छठे दिन शुक्रवार को थिरोट से त्रिलोकीनाथ तक पदयात्रा निकाली गई। ज्ञालवंग दोखंपा समेत तीन रिंपोछे की अगुवाई में सैकड़ों बौद्ध भिक्षु, भिक्षुणियां और श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

लंबी कतार में आगे बढ़ते लामा और बौद्ध अनुयायी लगातार मंत्रों का जाप करते हुए दोपहर बाद त्रिलोकीनाथ पहुंचे। यहां पहुंचने के साथ पदयात्रा का समापन हुआ। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की गई थी।
इससे लंबी दूरी तय करने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली और यात्रा सुगम बनी रही। श्रद्धालुओं के मंत्र जाप से पूरे मार्ग का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पदयात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों से भी बौद्ध अनुयायियों ने हिस्सा लिया। त्रिलोकीनाथ पहुंचने पर आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें