फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सैंज में मागों को लेकर विरोध रैली निकानते एबीवीपी के कार्यकर्ता।-संवाद
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सैंज इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को टैक्सी स्टैंड सैंज में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि उनकी मांगों पर लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। हर बार केवल आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन समस्याओं के समाधान के लिए धरातल पर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। इससे छात्रों में रोष बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सैंज महाविद्यालय में पिछले करीब चार वर्षों से हिंदी, समाजशास्त्र और संगीत विषय के प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं। इसके अलावा गैर-शिक्षक कर्मचारियों के कई पद भी खाली पड़े हैं। शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि वर्ष 2023 से भवन निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिसके चलते महाविद्यालय को अस्थायी परिसर से संचालित करना पड़ रहा है। इकाई अध्यक्ष उर्मिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों की अनदेखी जारी रखी तो विद्यार्थी परिषद घाटी के छात्रों और आम जनता को साथ लेकर बड़ा और निर्णायक आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें