फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छुट्टी पर घर आए अग्निवीर की रैहन में सड़क हादसे में मौत, दो साथी घायल

Wed, 07 Oct 2026 08:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
रैहन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे की मौक पर जांच करते हुए पुलिस। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत ग्राम पंचायत भाटियां के द्रोट गांव निवासी अग्निवीर अमन (21) की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके दो दोस्त घायल हुए हैं, जिनका पठानकोट के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अमन पुत्र दीपक 10 जैक रेजिमेंट में अग्निवीर के तौर पर लेह में तैनात था। वह करीब एक साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। अमन माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद डीएससी में कार्यरत हैं। अमन 15 दिन की छुट्टी लेकर 28 सितंबर को घर आया था।
सोमवार रात वह दो दोस्तों के साथ बाइक पर रैहन से फतेहपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रैहन क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए रैहन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवकों की पहचान पुष्पिंद्र सिंह (20) पुत्र अजय कुमार निवासी जगनोली और नितेश कुमार (21) पुत्र केवल सिंह निवासी भाटियां रिहाला के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल के शव गृह भेज दिया गया है। अमन की मौत की खबर से गांव और परिवार में मातम पसरा है।

रैहन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे की मौक पर जांच करते हुए पुलिस। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें