फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: अटल टनल को देखने वालीं दूसरी राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, 2022 में रामनाथ कोविंद पहुंचे थे रोहतांग

Tue, 06 Oct 2026 05:15 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

राष्ट्रपति 7 अक्तूबर को अटल टनल रोहतांग होकर नॉर्थ पोर्टल पहुंचेगी। इससे पहले जून 2022 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार के साथ अटल टनल रोहतांग और लाहौल की खूबसूरत वादियों का आनंद लिया था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग को देखने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मनाली पहुंच रही हैं। वह देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी, जो टनल को निहारेंगी। राष्ट्रपति 7 अक्तूबर को अटल टनल रोहतांग होकर नॉर्थ पोर्टल पहुंचेगी। इससे पहले जून 2022 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार के साथ अटल टनल रोहतांग और लाहौल की खूबसूरत वादियों का आनंद लिया था। अब करीब चार साल बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मू का दौरा हो रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

छह अक्तूबर शाम 6 बजे से 7 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे तक अटल टनल की ओर जाने वाले सभी तरह के वाहनों को अनुमति नहीं होगी। सात अक्तूबर को पलचान से अटल टनल रोहतांग तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पहली बार किसी राष्ट्रपति का मनाली में तीन दिवसीय दौरे के दौरान दो रात्रि का ठहराव मनाली में होगा। राष्ट्रपति के दौरे के लिए मनाली में करीब 600 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। उपायुक्त डा अमित शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर दी है। राष्ट्रपति अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल तक जाएंगी। 
विज्ञापन

अप्रैल में खराब मौसम के चलते रद्द हुआ था दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस पहले 29 अप्रैल 2026 को अटल टनल रोहतांग के दौरे पर आना था। खराब मौसम के कारण अंतिम समय पर यह दौरा रद्द हो गया था। इस दौरान राष्ट्रपति को लाहौल के सिस्सू तक जाना था लेकिन इस बार वह अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल तक ही जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें