फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव-घर तक पहुंचकर युवाओं को संगठन से जोड़ें : कटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो के झंडूता और शाहतलाई मंडलों की बैठक में विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से हर गांव और घर तक पहुंचकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। सोमवार को भाजयुमो के झंडूता और शाहतलाई मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि युवा देश के विकास और बदलाव की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर युवा मोर्चा को सक्रिय कर युवाओं से लगातार संवाद किया जाए। उनकी समस्याएं समझने के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाए। स्टार्टअप, स्वरोजगार, कौशल विकास और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध हैं। कटवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी का युवाओं को अब तक लाभ नहीं मिला। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल व स्वरोजगार से जोड़ने की अपील की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, सचिव दिनेश चंदेल, मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, महामंत्री सुशील नड्डा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें