फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चलती स्कार्पियो में लगी आग चालक ने कूदकर बचाई जान

Tue, 22 Sep 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शक्ति नगर में मजार के सामने स्कॉर्पियो में लगी आग बुझाते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन क्षेत्र के शक्ति नगर में मजर के सामने सोमवार शाम करीब सात बजे स्कार्पियो कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार चालक ने कूदकर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
अंकुश गोयल ने बताया कि वे स्कार्पियो कार से शक्ति नगर में पीर की मजार के सामने से जा रहे थे। इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही किसी तरह उन्होंने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण कार को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि कार सवार समय रहते बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। जिला दमकल अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि दमकल मौके पर भेजी गई थी, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने को कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें