फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्यमंत्री के आवास पर 11 से 13 तक डेरा डालेंगे सफाईकर्मी

Sun, 06 Sep 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। यूनियन के प्रदेश प्रधान बसाऊराम की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में 11 से 13 सितंबर तक मतलौडा में पंचायत मंत्री के आवास पर राज्यस्तरीय पड़ाव डालने और 14 सितंबर से पदयात्रा शुरू करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने कहा कि 29 मई को सरकार के साथ 18 में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी और 30 जून तक मांगों से संबंधित पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक केवल 2100 रुपये वेतन बढ़ोतरी का पत्र जारी किया गया है। अन्य मांगों पर सहमति के बावजूद आदेश जारी नहीं किए गए।
प्रदेश प्रधान बसाऊराम, महासचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, उपमहासचिव देवीराम और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा कि सरकार के रवैये से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि 14 सितंबर को मतलौडा से कुरुक्षेत्र तथा 15 सितंबर को कैथल से कुरुक्षेत्र के लिए पदयात्रा शुरू की जाएगी। इसके बाद 20 सितंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर राज्य स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन ने सरकार से 29 मई के समझौते को जल्द लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें