फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार के अचानक ब्रेक लगाने से हाईवे पर पलटा ट्रक

विज्ञापन
जीटी रोड पर पलटा ट्राला मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर रविवार को पट्टीकल्याणा गांव के पास कार के अचानक ब्रेक लगाने से ट्राला डिवाइडर से टकराकर पलट गया। वाहन को सड़क से हटाने के लिए दो हाइड्रा मशीनें मंगवानी पड़ीं।
विज्ञापन

मशीनें आने में समय लगने के कारण जीटी रोड पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। ट्राला पलटने के बाद सनपेड़ा निवासी दो युवकों की कार भी अनियंत्रित होकर जीटी रोड की ग्रिल से टकरा गई।
इस हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दोनों युवक बाल-बाल बच गए। ट्राला चालक कान्हा राम निवासी अजमेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया किवह मुंबई से पत्थर का चूरा लेकर पानीपत रिफाइनरी जा रहा था। पट्टीकल्याणा के पास आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। ट्राला पलटने से सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। ट्राले को हटाने के लिए दो हाइड्रा मशीनें मंगाई गईं।
विज्ञापन

पुलिस और कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद ट्राले को सड़क किनारे कराया। इस दौरान दोनों तरफ पुलिस कर्मियों को तैनात कर यातायात नियंत्रित किया गया। वहीं करहंस के पास स्कूल के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक सुरक्षित रहा। संवाद

जीटी रोड पर पलटा ट्राला मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें