फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उद्घोषित आरोपी को फतेहाबाद से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस टीम ने न्यायालय से उद्घोषित आरोपी गांव शक्करपुरा (फतेहाबाद) निवासी गुरदेव सिंह को जिला फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना शहर के हवाले कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी गुरदेव सिंह को न्यायालय आर्य शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 11 जुलाई 2023 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें