फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल स्टेट में खेलों में पिछड़ा महेंद्रगढ़, सांस्कृतिक मुकाबलों में चमके विद्यार्थी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 23विजेता ​खिलाड़ियों के साथ ​शिक्षा विभाग के एईओ विक्रम सिंह व स्टाफ सदस्य। स्रोत
विज्ञापन
नारनौल। पानीपत में आयोजित स्कूल स्टेट अंडर-11 प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिले के खिलाड़ियों का खेल मुकाबलों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जिले के करीब 250 खिलाड़ियों ने खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। खेलों में जिले को केवल एक रजत और एक कांस्य पदक मिला। रस्सा-कस्सी में टीम ने रजत और कैरम में कांस्य पदक जीता। वहीं, अधिकतर खिलाड़ी और टीमें शुरुआती ग्रुप मुकाबलों में ही बाहर हो गए।
विज्ञापन

दूसरी ओर, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समूह गान, समूह नृत्य और एकल नृत्य में स्वर्ण पदक जीते, जबकि रागनी और ड्रामेबाजी में रजत पदक हासिल किए। इस तरह सांस्कृतिक मुकाबलों में जिले की झोली में कुल पांच पदक आए।
स्कूल स्टेट प्रतियोगिताओं का आयोजन अगस्त से अक्तूबर तक किया गया। इसमें विभिन्न खेलों और आयु वर्गों में जिले के करीब 1200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में जिले ने कुल 55 पदक हासिल किए।
विज्ञापन

खेलों में सुधार के लिए बनाएंगे योजना
शिक्षा विभाग के एईओ विक्रम सिंह यादव ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने कुल 55 पदक जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले वर्ष के मुकाबले पदकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, कुछ खेलों में अभी सुधार की जरूरत है। इसके लिए स्कूल स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें